Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 अक्टूबर 2019 : शनिवार और नवरात्री का मेल बदलेगा इन राशियों की किस्मत, जानिए अपनी राशियों का हाल...

Oct 04 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
मेष राशि के लोगो को शुक्र की दशा में परिवर्तन के कारण कई लाभ प्राप्त होंगे | भविष्य से जुड़े शुभ संकेत मिलेंगे | संतान के प्रदर्शन से गर्व महसूस करेंगे | वैवाहिक जीवन में शांति आएगी | परिवारजनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे | व्यवसाय में आ रही परेशानी समाप्त होगी | आमदनी में वृद्धि होगी | जीवन में खुशहाली आएगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए दिन सफलता भरा रहेगा | आपकी सेहत में सुधार आएगा | जो लोग रोजगार की तलाश में है उनकी तलाश जल्द ही पूरी होने वाली है | किसी भी सुनहरे अवसर को हाथ से ना जाने दे | आज अनुभवी लोगो की मदद मिलेगी | दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन शुभ रहेगा | माता पिता का पूरा सहयोग मिलने से आत्मविश्वास महसूस करेंगे | मन में नए विचार आएंगे | कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंधो में सुधार आएगा | वैवाहिक जीवन में भी मिठास आएगी | व्यापार में नए लाभ प्राप्त होंगे | घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अन्य दिनों की बजाय सामान्य रहेगा | व्यापार में नए समझौते कर सकते है | आज के दिन गयी मेहनत जाया नहीं जाएगी | दुसरो के कामो में दखल देने से बचे | आज थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके किसी राज के बाहर आने की सम्भावना बनी हुयी है | आज के दिन धन से जुड़े लेनदेन संभलकर करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज कार्यक्षेत्र पर किसी तरह का बदलाव आ सकता है | आज स्वास्थय का विशेष ख्याल रखे बदलते मौसम का असर पड़  सकता है | किसी को उधार देने से बचे और अन्य लेनदेनों में भी सावधान रहे | दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है | माता पिता के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा | आप किसी संगठन का हिस्सा बन सकते है जिसका आपको आगे चलकर बहुत लाभ होगा | परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों को साथ लेकर चलने से लाभ मिलेगा | शिक्षा में सफलता मिलेगी इसीलिए पढ़ने में थोड़ा ध्यान दे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | आज किसी जरुरी काम के कारण आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे | घर में मेहमान के आने की संभावना है जिससे घर में माहौल अच्छा बना रहेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार आएगा | व्यापार में नए साझेदार का आगमन हो सकता है | आमदनी में वृद्धि होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा | जीवन में कई बदलाव आ सकते है इसके लिए तैयार रहे | आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी | निर्णय सही साबित होंगे | भविष्य से जुडी कोई योजना बना सकते है | जो लोग स्टेशनरी के व्यवसाय से जुड़े है उन्हें लाभ प्राप्त होगा | पत्नी के साथ संबंधो में मधुरता आएगी | स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा | जो लोग राजनीती से जुड़े है उन्हें लाभ प्राप्त होगा | नौकरीपेशा लोगो की तरक्की के आसार है | समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी | आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | आमदनी में वृद्धि होगी | दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते है | वैवाहिक जीवन में थोड़ी तकरार हो सकती है इसीलिए अपने गुस्से पर काबू रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन मिले जुले स्वभाव वाला रहेगा | आज कार्यक्षेत्र पर अधीनस्थों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है | ऐसी स्थिति में संयम बनाये रखे | घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है | आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन किसी अच्छे काम के कारण खर्चे भी बढ़ सकते है | प्रेमियों के आज दिन शुभ नहीं है किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है | इसीलिए तालमेल बना कर चले |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन आपके पक्ष मे रहेगा | कार्यक्षेत्र पर नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है | व्यापार में बदलाव आने से नए लाभ प्राप्त होंगे | प्रतियोगी परीक्षाओ की तयारी कर रहे छात्रों को शीघ्र ही शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है | परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है | लवमेट के साथ रिश्तो में मिठास आएगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन शुभ रहेगा | किसी कार्य में पिता का सहयोग प्राप्त होगा | किसी भी निर्णय को लेने से पहले परिवार में बड़ो की राय जरूर ले | नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है तो शीघ्र ही आपको नए अवसर मिलने वाले है  | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात के अवसर बन रहे है | माता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है | घर में शांति बनी रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर