Category Archives:  Spiritual

दीपावली से पहले ही अपने घर के मुख्य द्वार पर लगा दें ये 5 चीजे, आपके यहाँ जरूर आएगी माता लक्ष्मी...जानिये

Oct 05 2019

Posted By:  Sanjay

हमारा भारत देश त्योहारों का देश कहा जाता है | हिन्दू धर्म मैं पूरे सालभर मैं बहुत से त्यौहार मनाये जाते है लेकिन दीपावली का त्यौहार बहुत ख़ास होता है | कुछ ही दिनों के बाद दीपावली का त्यौहार भी आने वाला है | दीपावली के त्यौहार से पहले लोग अपने घरो की साफ़ सफाई करते है घर को अच्छे से साफ़ करते है ताकि माता लक्ष्मी उनके घर मैं प्रवेश करें और उनके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा हो | दीपावली के त्यौहार से पहले आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ ख़ास चीजे जरूर लगानी चाहिए इनसे माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और आपके घर मैं प्रवेश करती है...


घर के मुख्य द्वार पर दीपावली से पहले जरूर लगाए ये चीजे 

1 . वंदनवार :


वंदनवार को आमतौर आम के पत्तो या अशोक के पत्तो से बनाया जाता है | जब भी घर मैं कोई शुभ काम किया जाता है तो इस वंदनवार को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाया जाता है | इसे लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि इसके अंदर बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा होती है और इस सकारात्मक ऊर्जा के कारण देवी देवता आपके घर की और खीचें चले आते है इसलिए किसी भी शुभ कार्य या त्यौहार से पहले अपने घर के मुख्य दरवाजे पर इस वंदनवार को जरूर लगाए |



2 . स्वास्तिकः


हिन्दू धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत ही शुभ माना गया है इसके अंदर से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है ऐसा कहा जाता है की ये चिन्ह जहाँ होता है वहा से सारी नकारात्मक ऊर्जा बहार चली जाती है इसलिए स्वास्तिक के चिन्ह को घर के मुख्य दरवाजे पर ही लगाना चाहिए इसे लगाने से आपके घर मैं कभी भी नेगेटिव एनर्जी नहीं आएगी और माता लक्ष्मी का आपके घर मैं वास होगा क्योंकि जहा सकारात्मक ऊर्जा होती है माता लक्ष्मी वही आती है |

3 . ओम :


ॐ के चिन्ह का हिन्दू धर्म मैं बहुत ही महत्व है और इसे बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है | ऐसा कहा जाता है ॐ के चिन्ह मैं बहुत सारी देवी देवताओं की शक्तियाँ होती है जो की आपके घर परिवार की रक्षा करती है साथ मैं ॐ से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा देवी देवताओं को अपनी और आकर्षित करती है इसलिए अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ॐ का चिन्ह लगाना चाहिए |

4 . शुभ लाभः 


शुभ लाभ घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ लिखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर मैं सुख समृद्धि आती है और घर मैं खुशहाली का माहौल बनता है इसीलिए आप इसे भी जरूर लगाए |

5 . त्रिशूलः 


त्रिसूल को भी आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा सकते है इसे लगाना भी शुभ माना जाता है | बहुत सारे लोग त्रिसूल को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर