Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 अक्टूबर 2019 : सिंह राशि के लिए मंगलमय रहेगा दिन, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Oct 06 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | दोस्तों के साथ रिश्तो में मज़बूती आएगी | आज आप पर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती है | व्यापार से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा | स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | मानसिक रूप से आज शांति बनी रहेगी | आज आमदनी में वृद्धि हो सकती है | अटका हुआ धन प्राप्त होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा | आपके आत्मविश्वास की वजह से सभी कार्य पूर्ण होंगे | आज कार्यक्षेत्र पर काम का भार अधिक नहीं रहेगा जिस कारण थोड़ा आराम महसूस करेंगे | अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | यह आपके दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली लाएगा | प्रेम संबंधो में सुधार होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है | आज के कार्यो में सकारात्मकता बनी रहेगी | विवाहित लोगो के लिए आज का दिन बेहद मंगलकारी रहेगा | आज किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जिससे आप कई दिनों से नहीं मिल पाए है | व्यापार में लाभ प्राप्त होंगे | पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ नया करने का विचार कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा | कार्यक्षेत्र पर काम का भार बढ़ सकता है | ऑफिस के कामो में सहकर्मी की मदद मिल सकती है | आज अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच समझ कर करे | बना बनाया काम बिगड़ सकता है | माता पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है | आज पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी को मिली तरक्की की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | आज आपको अपनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती है | किसी काम को टालने से बचे | तेल से बनी चीजों से आज दूरी बनाये रखे | आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन शुभ रहने वाला है | ऑफिस में सभी लोग आपसे खुश रहेंगे जिससे कई कामो में मदद मिलेगी | आज के दिन आप किसी रिश्तेदार की मदद कर सकते है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है | आज शुभ कार्यो में मन लगा रहेगा | आज कई खुशियाँ मिल सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा | आज के दिन आपके मित्र को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है | आज धनलाभ के आसार है | फिजूलखर्ची पर थोडा ध्यान देने की आवश्यकता है | शेयर मार्किट में निवेश से पहले किसी अनुभवी की मदद ले  | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | महत्वपूर्ण कार्यो में जल्दबाजी ना करे काम बिगड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपमें आत्मविश्वास खूब रहेगा | आपके कार्य से लोग प्रसन्न होंगे | आज नयी योजनाओं पर काम करने का अवसर है | कंपनी की तरफ से विदेश यात्रा करने का अवसर मिल सकता है | धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे | पढाई में दुसरो का साथ मिलेगा जिससे लाभ रहेगा | विवाहित लोगो के लिए आज दिन शुभ रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज भाग्य का पूरा साथ बना रहेगा | ऑफिस के कार्य समय रहते पुरे हो जायेंगे जिससे रिलैक्स महसूस करेंगे | परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे | आज के दिन आपके प्रेम संबंधो में भी सुधार आएगा | किसी पुराने मित्र से आज बात हो सकती है | जिससे मन प्रफुल्लित हो उठेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
कार्यक्षेत्र में आज बदलाव आने के अवसर है | आज आप थोड़े व्यस्त रहने वाले है | आज लोगो से बहस होने की सम्भावना है इसीलिए अपने शब्दों पर थोड़ा कण्ट्रोल रखे | आज अपने लवमेट के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बना सकते है, ये आपके रिश्तो में नयी मिठास लाएगा | इन सब के विपरीत आज आपका मूड बदलता रहेगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है | घर में भजन संध्या का भी आयोजन कर सकते है जिससे आपके घर में सकारात्मकता का संचार होगा | आज का दिन इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शुभ रहने वाला है, शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है | किसी को उधार पैसे देने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर के लिए जा सकते है, ये आपके रिश्तो में मज़बूती लाएगा | आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | आज प्रभावशाली लोगो से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको कार्यो में मदद मिलेगी | आज रचनात्मक कार्यो में रूचि ले सकते है | महिला मित्र आपकी किसी कार्य में मदद कर सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर