Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 अक्टूबर 2019 : ये तीन राशियाँ रहेगी भाग्यशाली, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 07 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा | प्रभावशाली लोगो से आज के दिन मुलाकात हो सकती है | विवाह के प्रस्ताव आ सकते है | आज कई लोग आपका साथ देंगे जिससे कार्य आसान होंगे | आज आपका व्यक्तित्व आपको आगे लेकर जायेगा | यात्रा के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे सफर अच्छा बीतेगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज जीवन में बदलाव लाने का दिन है | आज यदि आप अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करेंगे तो अतिरिक्त धन कमा सकते है | मेहनत के दम पर आप अपने लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त करेंगे | आज कोई मेहमान आपसे मिलने आ सकता है जिससे घर में थोड़ी रौनक रहेगी | विवाहित लोगो को शीघ्र ही संतान सुख प्राप्त होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज के दिन आपके दोस्त आपके कई कामो में मदद करेंगे | किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जिस कारण ख़ुशी महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र पर तरक्की प्राप्त करेंगे जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | पत्नी के साथ रिश्तो में मिठास आएगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन सामान्य रहने वाला है | व्यापार में किसी काम के बिगड़ने के कारण परेशानी हो सकती है | किसी बड़े कदम को उठाने से पहले एक बार घर के बड़े सदस्य की सलाह जरूर ले | आज काम का भार थोडा अधिक रहने वाला है लेकिन इससे आपको मदद मिलेगी क्योंकि काम जल्दी पुरे हो जायेंगे | छात्रों के लिए दिन शुभ रहने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन मिले जुले प्रभाव वाला रहेगा | आज व्यापार में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है लेकिन ये चिंता का विषय नहीं है | स्थिति जल्द ही बदलने वाली है | आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रहेंगे | परिवार के सदस्यों के रिश्तो में मज़बूती आएगी | आज जीवनसाथी के लिए कुछ गिफ्ट खरीद सकते है, जिससे आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा | जीवन से तनाव दूर होगा | आज आमदनी के अतिरिक्त स्त्रोत प्राप्त हो सकते है | आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | रचनात्मक कार्यो से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा | आज आप अपने दम पर समाज में मान सम्मान प्राप्त करेंगे और लोगो की पहचान करने की क्षमता आपको अन्य लोगो से आगे रखेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपकी किसी काम में मदद कर सकते है, जिससे कार्य शीघ्र पूरा हो जायेगा | आज कुछ नए लोगो से मुलाकात हो सकती है जो नए संबंध स्थापित करेगी | आज काम के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है | जीवनसाथी का साथ सुखद अनुभव कराएगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन शुभ रहने वाला है | पुराने विवाद सुलझने वाले है | आज प्रभावशाली लोगो से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको करियर में बहुत मदद मिलेगी | आज कुछ नए अनुभव प्राप्त करेंगे | आमदनी में वृद्धि के आसार है | माता पिता के साथ घूमने जा सकते है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज दिन आपके पक्ष में रहने वाला है | व्यापार में नए लाभ प्राप्त होने वाले है जिससे कई प्रकार की समस्याओ का अंत हो जायेगा | आज कहीं से अचानक धनलाभ प्राप्त हो सकता है | आज संतान आपकी खुशियों का कारण बनेगी | करियर में नए बदलाव आएंगे | आज किसी कार्य में मित्र की मदद मिल सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज धार्मिक कार्यो में रूचि लेंगे जिससे मन को शांति मिलेगी | खाली समय में हो सके तो अपने परिवारजनों की मदद करे ये रिश्ते मज़बूत करेगा | आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आ सकते है | कीमती वस्तुओ का आज अधिक ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि इनके गुमने या चोरी होने के आसार बन रहे है | वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरते |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है | आज आप अपने कार्यो की वजह से प्रशंसा के भागी बनेंगे | आज नए जॉब को लेकर ऑफर मिल सकते है | विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बना सकते है | सामाजिक कार्यो में आप भागीदारी कर सकते है | विदेश में नौकरी करने के बारे में सोच रहे है तो समय उचित है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
दिन आपके अनुकूल बना रहेगा | कार्यो में माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे एक नयी राह मिलेगी | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे | किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात आपके करियर में कुछ बदलाव ला सकती है | पत्नी के संबंध मज़बूत होंगे और प्रेम बढ़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर