Category Archives:  LifeStyle

पुरुषो की मर्दानगी को खतरे में डाल रही है उनकी ये आदते, कमजोर हो रही है प्रजनन क्षमता, जानिए

Oct 07 2019

Posted By:  Sunny

बदलती जीवनशैली और उसमे आने वाले रोज नए बदलाव हमारे शरीर को बहुत प्रभावित करते है | बदलती आदतों और बदलती जीवनशैली के चलते पुरुषो की सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है | आपको जानकर हैरानी होगी कि इन बदलावों के कारण पुरुषो की प्रजनन क्षमता बहुत ही कमजोर हो रही है जो की एक गंभीर परेशानी है | इन आदतों और गलतियों के कारण पुरुषो के शुक्राणुओं की गुणवत्ता बहुत तेजी से घटती जा रही है जिस कारण उनकी प्रजनन क्षमता कमजोर होती जा रही है | ऐसे में पुरुषो को अपनी आदत में सुधार करने की आवश्यकता है | आज की एक पोस्ट में हम आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लाये है | आज हम आपको पुरुषो की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे है जिनके कारण उनकी प्रजनन क्षमता कमजोर हो रही है, ऐसे में यदि आप भी इन आदतों के शिकार है तो आपको ये बदलने की आवश्यकता है |

अवसाद और चिंता (depression)


जीवन में हर रोज नयी परेशानिया आती रहती है ऐसे में कई बार पुरुष अपने करियर और अपने काम को लेकर चिंता करने लगते है जो कि उनको धीरे धीरे डिप्रेशन की ओर ले जाता है | आगे बढ़ने की चिंता, परिवार की चिंता ये सभी बाते अक्सर एक पुरुष को परेशानी में डाले रहती है ऐसे में एक पुरुष को चाहिए कि वो इन सभी चीजों के बारे में कम चिंता करे और नियमित रूप से व्यायाम और मेडिटेट करे |



पूरी नींद ना लेना


स्वस्थ शरीर के लिए 7 से 8 घंटे की नींद बहुत जरुरी होती है | बदलती जीवनशैली और काम के भार के कारण कई बार पूरी नींद ना लेना शरीर की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है और इससे प्रतिरक्षा तंत्र भी कमजोर हो जाता है | ये हमारे शरीर को घातक परेशानी में डाल सकता है जिनमे कमजोर प्रजनन क्षमता भी है | इसीलिए अपने सोने का समय फिक्स कर ले और पूरी नींद ले |

शराब और सिगरेट


शराब और सिगरेट की वजह से शरीर में कई तरीके के रोग होने का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही में सिगरेट के कारण हमारे शरीर में मौजूद हार्मोन्स में भी बदलाव आने लगते है जिस कारण नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है, जो की अपने आप में एक गंभीर समस्या है |

लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल




आधुनिक तकनीक की मदद से हमारी जीवनशैली तो आसान हो गयी है लेकिन इसके कई नुकसान है | आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लैपटॉप को अधिक समय तक गोद में ले के बैठना आपको परेशानी में डाल सकता है | एक रिपोर्ट के अनुसार लैपटॉप को गोद में रखने से अंडकोषों का तापमान बढ़ने लगता है जो की स्पर्म काउंट को प्रभावित करता है |

गर्म पानी से नहाना


गर्म पानी से नहाने से कई प्रकार के नुकसान है जैसे शरीर पर झुर्रिया पड़ना, त्वचा का डिहाइड्रेट हो जाना, पाचन तंत्र का प्रभावित हो जाना | इसके साथ ही गर्म पानी से नहाने के कारण शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है जिस कारण शुक्राणु प्रभावित होते है और प्रजनन क्षमता कमजोर होने लगती है | इसीलिए गुनगुने पानी से या ठंडे पानी से नहाना एकदम सुरक्षित माना जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर