Category Archives:  LifeStyle

सिंघाड़ा है स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी, गर्भवती महिला के लिए है सबसे ज्यादा जरुरी मिलते है ये लाभ...जानिये

Oct 08 2019

Posted By:  Sanjay

फल हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ्य रखने के लिए बेहद जरुरी है फलो के अंदर बहुत प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी होते है | अगर फलो का मौसम के हिसाब सेवन किया जाए तो हमारा स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहेगा और हमें कई तरह की बीमारिया भी नहीं होंगी | हर मौसम का फल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है सर्दियों के मौसम मैं एक ख़ास फल मिलता है उस फल का नाम है " सिंघाड़ा " ये फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है इसके अंदर विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ्य रखने के लिए बेहद जरुरी होता है | 


ये फल एक जलीय फल है इसकी खेती झीलों, तालाबों के पानी मैं की जाती है | आपने इस फल को कई बार खाया भी होगा ये फल खाने मैं बेहद स्वादिष्ट होता है | इस फल को खाने से शारीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है और शरीर मैं खून की कमी भी नहीं होगी है | ये फल खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी होता है |



सिंघाड़े को खाने से शरीर को कौन कौन से फायदे मिलते है आईये जानते है |

गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद 


गर्भवती महिलाओं को सिंघाड़े का सेवन बेहद फायदेमंद होता है | गर्भवती महिलाओं को दूध के साथ सिंघाड़े का भी सेवन करना चाहिए | जिन महिलाओं के गर्भ को 7 महीने से ऊपर हो गया है वो महिलाये सिंघाड़े के मौसम मैं सिंघाड़े फल का सेवन जरूर करें क्योंकि इससे ल्यूकोरिया नामक बीमारी ठीक जो जाती है | जिन महिलाओं को ये प्रॉब्लम है की उनका गर्भ गिर जाता है उन महिलाओं को तो इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए ये फल भ्रूण को भरपूर पोषण प्रदान करता है और माँ की तबियत भी बिलकुल ठीक रहती है |

पेट की समस्या मैं फायदेमंद 


सिंघाड़ा खाने से पेट की कई तरह की समस्याओ से छुटकारा पाया जा सकता है | सिंघाड़ा खाने से कब्ज, एसिडिटी, भूंख न लगना और आंतरिक गर्मी जैसी बीमारियों को  दूर करता है इसलिए सिंघाड़े का भरपूर मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए |

पीलिया मैं फायदेमंद 


पीलिया के मरीजों को सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर के कई सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है |

फटी हुई एड़ियों के लिए है बेहद फायदेमंद 


जिन लोगो मैं मैगनीज की कमी होती है उनकी एड़िया फैट जाती है और सिंघाड़े मैं मैगनीज भरपूर मात्रा मैं पाया जाता है इसलिए यदि आप सिंघाड़े का सेवन करते है तो आपके पैरो नहीं फटेंगी और शरीर मैं भी खून की कमी नहीं होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर