Category Archives:  Spiritual

राशिफल 9 अक्टूबर 2019 : इन राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 08 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज दिन शुभ रहेगा | आपकी मेहनत रंग लाएगी | निवेश करने की योजना बना रहे है तो अच्छा समय है | पुराने विवाद समाप्त होंगे | आज आपकी यात्रा वित्तीय लाभ पहुंचा सकती है | आज दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंधो में सुधार आएगा | पत्नी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज बौद्धिक चातुर्य से आपको कई कामो में मदद मिल सकती है | आपके किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी | आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है जिससे स्थिति कण्ट्रोल में आएगी | आज किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जीवनसाथी के साथ प्रेम से पेश आये |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन ठीक रहेगा | आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र पर काम का भार बाद सकता है | किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करे | इससे बने बनाये काम बिगड़ सकते है | आज कहीं से अचानक धनलाभ प्राप्त होने की आशंका है | व्यापार के नजरिये से आज कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज आपके किसी कार्य को लेकर आपके मित्रो और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा | आज आपके व्यक्तित्व की खासियत आपके काम बना सकती है | करियर से जुड़े सवाल जल्द ही समाप्त होने वाले है | व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है | जीवनसाथी के साथ मनमुटाव शीघ्र ही समाप्त होने वाला है | आपके प्रेम संबंधो में सुधार होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा | परन्तु आपको कार्यक्षेत्र पर सावधान रहने की आवश्यकता है | किसी काम में की गयी जल्दबाजी आपके काम बिगाड़ सकती है | आज आपको प्रत्येक कार्य धैर्य के साथ करना होगा | माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान का भ्रमण कर सकते है | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है | लवमेट के साथ संबंध मज़बूत बनेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको सतर्कता बरतनी होगी | मन में थोड़ी अशांति हो सकती है, इसीलिए आप थोड़ा ध्यान लगाए | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपके काम से खुश होंगे | छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा | आज सेहत ठीक रहने वाली है | आज मन की शांति के लिए धार्मिक कार्यो में हिस्सा ले सकते है | धन के मामलो में सावधान रहे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन भाग्यशाली रहने वाला है | आज किसी पुराने रिश्ते की ओर आप आकर्षित हो सकते है | घर का माहौल अच्छा रहने वाला है | स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | पुराने किसी काम का फल शीघ्र ही प्राप्त होगा | मित्र से मुलाकात होने की सम्भावना है | व्यवसाय के लिए नयी योजनाए बना सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे | कोर्ट कचहरी के मामलो में राहत मिल सकती है | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय सही शब्दों का प्रयोग करे | भूमि भवन से जुड़े मामलो में बड़े अधिकारियो की मदद मिल सकती है | वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज दिन मिलीजुली प्रवत्ति का रहेगा | प्रभावशाली लोगो के साथ मुलाकात हो सकती है ये आपके भविष्य में फायदेमंद साबित होगी | व्यर्थ के विवादों से दूर रहे | किसी काम को पुनः शुरू करना पड़ सकता है जिस कारण मेहनत करनी पड़ेगी | दोस्त आपके किसी काम में आपकी मदद कर सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में उतार चढ़ाव आ सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
निवेश करने की योजना बना रहे है तो समय उचित है, इसका लाभ आपको शीघ्र ही मिलेगा | धार्मिक कार्यो में रूचि ले सकते है | कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे | परिवार के साथ अधिक समय बिताये, यह आपके लिए शुभ रहेगा | इससे रिश्तो में सुधार आएगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन उलझन से भरा रह सकता है | विवाहित व्यक्ति आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते है | आज आपके काम की वजह से आप प्रसंशा के भागी बनेंगे | कुछ नया करने के बारे में सोच रहे है तो समय उचित है परन्तु किसी बड़े की सलाह जरूर ले | आज थकान महसूस कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज अपने राज किसी के भी सामने व्यक्त न करे | करियर से जुड़े नए रास्ते खुलेंगे | समाज में लोगो के साथ अच्छे संबंध बनाये रखे, घर के बड़ो के साथ समय व्यतीत करे | किसी अटके हुए काम को आरम्भ करने का सही समय है | व्यवसाय में लाभ होने की पूरी सम्भावना है | प्रेम संबंध पहले से मज़बूत बनेंगे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर