Category Archives:  LifeStyle

यदि आपके बच्चे की उम्र 18 से कम है तो कभी नजरअंदाज न करें उसकी इन 5 आदतों को, जीवनभर पछताओगे...जानिये

Oct 08 2019

Posted By:  Sanjay

जब बच्चो की उम्र 18 साल से कम होती है तो बच्चे अनसमझ होते है उनको क्या सही है और क्या गलत इसका अंदाज़ा नहीं होता है | ऐसा कहा जाता है की बच्चे 18 साल की उम्र तक समझदार हो जाते है इसलिए आप अपने बच्चो को 18 साल तक की उम्र तक उसकी कुछ आदतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको जीवन भर पछताना पड़ सकता है |


18 साल से कम उम्र के बच्चो को रखे इन आदतों से दूर 

1 . बीड़ी, सिगरेट,तम्बाकू और ड्रग्स की आदत 


ये चीजे ऐसी है यदि इन चीजों की आदत एक बार बच्चो को लग गयी तो उनकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है | आजकल बच्चे फिल्मो को देखकर इन चीजों का सेवन करने लगते है उन्हें ऐसा लगता है की इन चीजों का सेवन करने से ही जिंदगी का मजा आता है | यदि आपको अपने बच्चे के बारें मैं कुछ ऐसा पता चलता है की वो इन चीजों का सेवन करता है तो आप उसे समझाइये और जब तक वो 18 वर्ष या समझदार न हो जाए तब तक उसे इन चीजों से दूर रखने की कोशिश करते रहिये नहीं तो आपके बच्चे का भविष्य ख़राब हो सकता है |



2 . घर पर बिना बताये कही भी न जाने दें 
यदि आपका बच्चा आपको बिना बताये कभी भी चला जाता है तो आप उसके ऊपर पाबंधियाँ जरूर लगाए और उसे समय समय पर समझाते रहे और वो कही जा रहा है तो उससे पूछे की वो कहा जा रहा है और कब आएगा | ऐसा करने से बच्चे कही भी बाहर अकेले घूमने नहीं जाएंगे और जहाँ भी जायेंगे वो आपको बताकर जायेंगे |

3 . प्यार और शारीरिक संबंध बनाना 


जब बच्चा टीनएज मैं कदम रखता है तो वो फिल्मो को देखकर उसके अंदर प्यार, मोहोब्बत और शारीरिक संबंध बनाने की एक अलग सी इच्छा होती है जो की कम उम्र के बच्चो के लिए ये बिलकुल भी सही नहीं है | कुछ बच्चे तो 18 साल की उम्र से पहले अपने लव पार्टनर के साथ शादी करना चाहते है उनके अंदर इतनी समझ नहीं होती है की वो सही और गलत का फैसला कर सके इसलिए आप उन्हें इन सभी चीजों से दूर रखने की कोशिश करें और समय समय पर उनको इन सब चीजो के बारें मैं समझाते रहे और जब वो 18 के हो जाए फिर उन्हें खुद फैसले लेने दें आप उनको ज्यादा परेशान न करें |

4 . लक्ष्य चुनने मन मदद करें 
जब बच्चा टीनएज मैं कदम रखता है तो उसके अंदर कुछ करने की चाहत होती है लेकिन कुछ बच्चे दूसरो को देखकर अपना लक्ष्य निर्धारित करते है जबकि उनके अंदर वो काबिलियत नहीं होती है | कुछ सिंगर बनाना चाहते है तो कुछ क्रिकेटर तो कुछ एक्टर | आप अपने बच्चो को सबसे पहले पढ़ाई करने पर जोर दें और और उसे समझाए की आप अपना सपना उसे चने जिसमे तुम्हे रूचि हो दूसरो को देखकर उस कार्य में समय ख़राब न करें जिसमे तुम्हारा हुनर ही न हो |

5 . कम उम्र के बच्चो को वाहन चलाने न दें 


कुछ माता पिता अपने बच्चो को बाइक और कार चलाता देख बड़े खुश होते है जबकि कम उम्र के बच्चो को ये चीजे नहीं चलानी चाहिए और 18 साल से कम उम्र के बच्चो को ये चीजे चलाना कानूनी अपराध माना जाता है और सुरक्षा के लिहाज से सही भी है  इसलिए जब तक आपका बच्चा 18 का न हो जाए इन चीजों से दूर ही रखना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर