Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 अक्टूबर 2019 : कुम्भ राशि के लोगो के होंगे सभी काम पुरे, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Oct 10 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन आपके पक्ष में ही रहने वाला है | व्यापार से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा | तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे | आज विवाहित लोगो के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | आज जीवनसाथी के कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है इससे रिश्तो में मधुरता आएगी | आज कोई कोई जरुरी काम आपके पक्ष में रहने वाला है | माता पिता का आशीर्वाद अवश्य ले |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज पुरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे | कई काम समय से पहले ही पुरे हो जायेंगे | आज कई लोगो की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे | आज किसी जरुरी काम के पुरे होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा | जीवनसाथी की साथ रिश्तो में नयी मिठास घुलेगी | आज छात्रों के लिए दिन सफलताभरा रहने वाला है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज के दिन आपकी मेहनत रंग लाएगी | आज कुछ ऐसे लोगो से मुलाकात होने वाली है जो भविष्य में आपके व्यापार में काम आएंगे | आज व्यापार में लाभ होने की पूरी सम्भावना है, इससे आर्थिक स्थिति में लाभ होगा | समाज में मान सम्मान प्राप्त करेंगे | आपके स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे | आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज कहीं बाहर जाने का मन हो सकता है | आज आप शीघ्र ही किसी प्रकार का शुभ समाचार सुन सकते है जिससे मन प्रफुल्लित हो उठेगा | सेहत में उतार चढ़ाव आ सकता है | इस राशि की महिलाये बाहर जाते समय कीमती गहनों का ख़ास ख्याल रखे | कार्यक्षेत्र पर काम का भर कम रहेगा जिससे आराम महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन शुभ रहने वाला है, बाहर जाने से पहले माता पिता का आशीर्वाद अवश्य ले ये आपके कार्यो को सिद्ध करेगा | कार्यक्षेत्र पर नए काम की वजह से काम का भार बढ़ सकता है | आज शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न हो उठेगा | छात्र पढाई में थोड़ा ध्यान दे | आज के दिन तली भुनी चीजों से दुरी बनाये रखे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन शानदार रहने वाला है | खासकर व्यापारी वर्ग को आज लाभ प्राप्त होगा | रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगो की तलाश जल्द ही समाप्त होने वाली है | आज किसी से मिलने जा रहे हो तो कुछ उपहार जरूर ले जाये | आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध सुधरेंगे | पत्नी के साथ तालमेल बिठा कर चले |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन सामान्य रहने वाला है | ऑफिस में आप अच्छा काम करेंगे | लोग आपकी प्रशंसा करेंगे | आज तरक्की के आसार बन सकते है | किसी भी तरह की बहस से दूर रहे | क़ानूनी मामलो में सफलता मिलेगी | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | किसी के मामले में बेवजह ना पड़े | गुस्से में किसी को कुछ भी कहने से पहले एक बार सोच ले अन्यथा आगे चलकर परेशानी आ सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन अच्छा बीतेगा | व्यापार की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | घर में रिश्तेदार आ सकते है जिस कारण घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है उसे आप घर बुला सकते है | जीवनसाथी का साथ बना रहेगा | धनलाभ होने की आशंका है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है | आज प्रेम प्रसंगो में सफलता मिलने के पुरे आसार है | अविवाहित लोगो को आज विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है | मन में किसी प्रकार के नकारात्मक विचार ना लाये | आपके सभी काम समय पर पुरे होंगे | यात्रा व्यापार के लिए लाभदायक रहने वाली है | माता पिता के साथ धार्मिक स्थान के दर्शन कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | किसी व्यक्ति से आज अनबन हो सकती है, इसीलिए प्रत्येक स्थिति में धैर्य बनाये रखे | विद्यार्थयों के लिए आज दिन शुभ रहने वाला है | आज के दिन अनावश्यक खर्चो की वजह से आप चिंता में पड़ सकते है | ये स्थिति अधिक समय के लिए नहीं रहेगी | आज कार्यो में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किस्मत का साथ बना रहेगा | किसी प्रकार का निर्णय लेना चाहते है तो आज दिन शुभ है | आपके निर्णय शुभ होंगे | विवाहितो के लिए दिन शुभ है | कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे | तरक्की के नए मौके मिलेंगे | मन में नयी उत्सुकता जाग सकती है | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का पूरा साथ बना रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
दिन अच्छा रहने वाला है | आज किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है | कई दिनों से रुके हुए काम जल्द ही पुरे होंगे | शेयर में निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो एक बार इस क्षेत्र के जानकार से सलाह जरूर ले | पत्नी के साथ संबंध सुधरेंगे | परिवार में प्यार बढ़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर