Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 अक्टूबर 2019 : कर्क राशि के लिए थोड़े भारी रहेंगे ग्रह, जानिए बाकि राशियों का हाल....

Oct 11 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज दिन अच्छा बीतेगा | किसी कार्य में मित्र की मदद मिल सकती है | विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है | समाज में मान सम्मान प्राप्त करेंगे | कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे | आपके कार्य से सभी प्रसन्न होंगे | प्रभावशाली लोगो से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी | व्यापार सामान्य रहेगा | प्रेम संबंध मज़बूत बनेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | आपके कार्य सफल होंगे | आज का दिन महिलाओ के लिए अच्छा रहने वाला है | करियर में आज के दिन बड़ी सफलता मिल सकती है | आपके विचारो से लोग प्रभावित होंगे | आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | अपने रिश्तो में विश्वास बनाये रखे ये रिश्तो में मज़बूती लाएगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
नौकरीपेशा लोगो के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, नए ऑफर मिलने वाले है | आज आप दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते है | दोस्तों से मुलाकात हो सकती है | किसी नए विचार के चलते व्यवसाय के बारे मे सोच सकते है | इससे जुड़े कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज किसी भी काम में जल्दबाजी ना करे तो ही बेहतर है और ना ही अपने काम किसी और पर डालें | आज व्यापार में थोड़ी मंदी आ सकती है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | आज धन के लेनदेन के समय आपको सावधान  रहने की जरूरत है | विश्वासपात्र को ही आज पैसे उधार दे | जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे | मन में किसी प्रकार के नकारात्मक विचार ना लाये | आज अटका हुआ काम पूरा होगा | किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा | विवाहित संतान सुख से जुडी कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते है | लव मेट के साथ डिनर के लिए जा सकते है | ये आपके संबंधो में प्यार लाएगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज ऊर्जावान महसूस करेंगे | आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है | आज किसी जरुरी काम में मित्र मदद कर सकते है | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपके काम में मदद करेंगे |माता पिता के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते है | वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज के दिन सेहत से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या हो सकती है | किसी की आर्थिक मदद करने से पहले एक बार सोच ले  | शेयर बाजार से निवेश करने से पहले एक बार अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले | आज वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी | राजनीती विज्ञान के छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज व्यापार संबंधी कार्य आसानी से पुरे होंगे | घर परिवार का माहौल सुखमय बनेगा | धार्मिक कार्य करने की इच्छा से सुख प्राप्त होगा | कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे | आज के दिन आपका सकारात्मक  व्यवहार लाभकारी साबित होगा | आज के दिन करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है | परिवार के साथ सुखमय समय व्यतीत करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन मंगलमय साबित होने जा रहा है, आज कार्य से जुडी कोई खुशखबरी मिल सकती है | आज के दिन आपके करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है, कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियो का डटकर सामना करेंगे | आपका मिजाज आज दुसरो को प्रभावित करेगा | जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज दिन मिलीजुली परिस्थिति का रहेगा | आज आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशानी की वजह बन सकती है | कार्यक्षेत्र पर काम का भार अधिक रहेगा | दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है, लेकिन किसी कारणवश इसे कैंसिल भी करना पड़ सकता है | आज मूड थोडा खराब रह सकता है | पत्नी के साथ तालमेल में कमी महसूस करेंगे |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज शिक्षा से जुड़े लोगो के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | छात्रों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा | यदि बाहर शिक्षा प्राप्त करने के बारे में सोच रहे है तो आज का दिन निर्णय लेने के लिए शुभ है | आज ऊर्जावान महसूस करेंगे | धार्मिक और सामाजिक कार्यो की ओर आपका रुझान हो सकता है | किसी समारोह में हिस्सा ले सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके कई कार्य पुरे होंगे | किसी कार्य में आपको सहयोगी की मदद मिल सकती है | करियर से जुड़े नए रास्तें खुल सकते है | कार्यक्षेत्र पर आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे | धन संबंधी किसी मामले में बड़े की राय अवश्य ले | स्वास्थ्य में सुधार आएगा तथा दाम्पत्य जीवन में बहार आएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर