Category Archives:  Spiritual

शरद पूर्णिमा 2019 : इन 5 चीजों का भोग लगाने से प्राप्त होती है माता लक्ष्मी की कृपा, मिलता है धनलाभ...जानिये

Oct 11 2019

Posted By:  Sanjay

इस साल शरद पूर्णिमा 13 अक्टूबर 2019 की है | ऐसा कहा जाता है की शरद पूर्णिमा को माता लक्ष्मी के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है | आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है | इस माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई थी इसलिए ये दिन माता लक्ष्मी का दिन कहा जाता है | माता लक्ष्मी को 5 वस्तुओं का भोग बहुत प्रिय है यदि इस दिन उन वस्तुओं का भोग लगाया जाए तो माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है और माता लक्ष्मी की कृपा के साथ साथ धन की भी प्राप्ति होती है | वो 5 वस्तुए कौन कौन सी है आईये जानते है उनके बारें में...


शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 वस्तुओं भोग जरूर लगाए माता लक्ष्मी को 

1 . मखाने का भोग 


मखाने माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को इनका भोग लगाने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है | मखाने का संबंध चन्द्रमा से माना जाता है और चन्द्रमा को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है | शरद पूर्णिमा के दिन आप श्रीसूक्त का भी पाठ कर सकते है ये पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है |



2 . बताशे का भोग 


बताशे का भोग भी माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है | इस दिन आप बताशे का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है | दीपावली वाले दिन बताशे और चीनी की वस्तुए माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है |

3 . मखाने और चावल की खीर 


मखाने और चावल की खीर का भोग माता लक्ष्मी को लगाने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है | ऐसा बताया जाता है की इस खीर को चन्द्रमा की रोशनी में रखने से इसमें औषधीय गुण आ जाते है इससे कई रोग दूर हो जाते है |

4 . पान चढ़ाना 


हिन्दू धर्म की पूजा पाठ में पान का बहुत महत्त्व बताया गया है | पान को प्रसन्नता का कारक माना जाता है | पूजा के दौरान पान सुपारी का प्रयोग किया जाता है इसलिए आप शरद पूर्णिमा के दिन आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पान माता लक्ष्मी को चढ़ा सकते है इससे माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी |

5 . दही का भोग 


माता लक्ष्मी को जिंतनी भी चीजे पसंद है उनमे दही भी शामिल है | गाय के दूध से बनी दही माता लक्ष्मी को अति प्रिय है शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को दही का भोग लगाकर लोगो में बांटने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और माता लक्ष्मी आपके ऊपर अपनी कृपा के साथ साथ आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण करेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर