Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 अक्टूबर 2019 : आज मीन राशि वालो को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 12 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज किसी दोस्त के घर पार्टी के लिए आमंत्रण आ सकता है | आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा | कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते है | आज छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | आज शुभ समाचार मिल सकता है | आज कई लोग आपके काम से प्रभावित होंगे | किसी शुभ काम में आप किसी की मदद कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप किसी नए काम को सिखने के लिए उत्सुक हो सकते है जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा | परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा | बच्चो के साथ बाहर घूमने जा सकते है | आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी | आज धन लाभ प्राप्त करने के अवसर है | आज भाग्य का पूरा साथ रहने के कारण कई काम पुरे होंगे | व्यापार में लाभ के आसार है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज घर में रिश्तेदार का आगमन हो सकता है | आप दुसरो के साथ रिश्तो को मज़बूत करने का प्रयत्न करेंगे | व्यापार में नयी डील सफल होगी | दोस्तों के साथ संबंधो में मजबूती आएगी | किसी काम में आपको मित्र का सहारा लेना पड़ सकता है | संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए दिन बेहद शुभ है | माता पिता का साथ बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे | कार्यक्षेत्र पर थोड़ा अधिक काम करना पड़ सकता है | आज सचेत रहे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है | मन में नए विचार उत्पन्न होंगे | काम को लेकर आप नयी योजना बना सकते है इससे आपकी आमदनी में सहायता प्राप्त होगी | बुजुर्ग लोग अपनी सेहत का ख्याल रखे | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज कोई सुबह समाचार प्राप्त हो सकता है | ऑफिस का माहौल बदला हुआ लगेगा इससे थोड़ी परेशानी हो सकती है | आज जंक फ़ूड जैसी चीजों से दूर रहे, ये बीमार कर सकती है | व्यापार के कारण आज यात्रा करनी पड़ सकती है | छात्रों को अपने रूटीन में परिवर्तन करना पड़ सकता है | शाम के समय परिवार के साथ घूमने जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा | धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा | आज कोई नया काम करने का विचार आ सकता है | आपके घरवाले आपकी बात से सहमति होंगे | आज खरीदारी करने का अवसर बन रहा है | आपके काम की सभी प्रशंसा करेंगे | प्रेम संबंधो में सुधार होगा, मिठास बढ़ेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा | दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते है | आपके किसी काम को लेकर लोग आपका विरोध भी कर सकते है | गुस्से में किसी काम को करने से पहले एक बार ठंडे दिमाग से सोच ले | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | लोगो पर अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे | किसी मुद्दे पर गंभीर चर्चा कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज संतान पक्ष की तरफ से आप ख़ुशी महसूस करेंगे | किसी ख़ास काम की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है | यात्रा सफल रहेगी | आज ऑफिस में जरुरी काम मिल सकता है जो भविष्य में लाभ पहुचायेगा | आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | छात्रों के लिए दिन शुभ है | पत्नी के साथ संबंध सुधरेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आमदनी में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे | कार्यक्षेत्र पर किसी काम को लेकर सहकर्मियों की मदद प्राप्त कर सकते है, जिससे कार्य आसानी से हो जायेगा | आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में काम आएगा | आपके काम पुरे होंगे | व्यवसाय से जुड़े निर्णय लाभकारी साबित होंगे | परिवार में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज परिवार के कामो में आप पूरा सहयोग करेंगे | अपने परेशानी किसी के साथ ना बांटे | कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाह फैला सकते है | इस राशि की महिलाएं अपने कीमती सामान का थोड़ा ध्यान रखे | आज समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा | नए व्यवसाय में आप धन निवेश कर सकते है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके मित्र आपके काम आएंगे | परिवार से आप पूरा सहयोग और प्रेम प्राप्त करेंगे | ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे | धनलाभ होने की पूरी सम्भावना है | माता पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है | आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा | व्यापार में लाभ के योग बन रहे है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज नए लोगो से बात करना लाभकारी साबित होगा | मित्र की सलाह काम आएगी | संतान के अच्छे प्रदर्शन से गर्व महसूस करेंगे | नए व्यवसाय से जुड़े विचार आ सकते है |आज कई कामों में आपको सफलता मिलेगी | लोग आपकी बात सुनेंगे | पारिवारिक संबंधो में मज़बूती आएगी | आपके व्यक्तित्व से कई लोग प्रभावित होंगे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर