Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 अक्टूबर 2019 : इन चार राशियों पर बरसेगी शिव जी की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Oct 13 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन अच्छा रहने वाला है | आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखे | सोच विचार कर ही बोले | आज संपत्ति में निवेश क्वे बारे में सोच सकते है | आर्थिक स्थिति मज़बूत रहने वाली है | परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा जिससे आप मन की बात आसानी से शेयर कर पाएंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार आएगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज परिवार में सुख शांति बनी रहेगी | किसी महत्वपूर्ण काम के पुरे होने की पूरी सम्भावना है | सकारात्मक परिणाम मिलने वाले है | प्रतियोगी परीक्षाओ में भाग लेने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | शाम को किसी दोस्त के साथ पार्टी में जाने का प्लान बना सकते है | परिवार के किसी सदस्य की बेरुखी आपको दुखी कर सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज किसी जरुरी काम की वजह से व्यस्त रह सकते है | आर्थिक मामलो में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है | किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच ले | आपके उदार व्यवहार का आपका कोई अपना गलत फायदा उठा सकता है | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन अच्छा  रहने वाला है | आज अचानक धनलाभ होने के अवसर है,ये आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत करेगा | कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो आज का दिन शुभ है | कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे | संतान पक्ष की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है | जीवनसाथी के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे | कार्यक्षेत्र पर काम का भार बढ़ सकता है | किसी भी काम में जल्दबाजी परेशानी में डाल सकती है | ऐसा काम करने की कोशिश करे जिससे कई लोगो को फायदा हो | उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी | जीवनसाथी के साथ संबंधो में सुधार होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज मानसिक दशा मिलेजुले रूप की रहने वाली है | मन में किसी प्रकार की व्यथा उत्पन्न हो सकती है | टैक्स से जुड़े मामलो में ध्यान देने की आवश्यकता है | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | निवेश करने का विचार बना सकते है | तरक्की के नए साधन मिलने वाले है, मौके को हाथ से ना जाने दे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा | किसी भी नकारात्मक भावना से दूर रहने का प्रयत्न करे | सुनी सुनाई बातो पर ध्यान ना दे | कार्यक्षेत्र पर अधीनस्थ परेशानी में डाल सकते है | व्यापार की दृष्टि से लाभ होने की पूरी सम्भावना है | चिंता व तनाव की स्थिति बन सकती है | कीमती वस्तुओ का ध्यान रखे | जमीन की खरीद कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज के दिन व्यवसाय के कार्यो की व्यस्तता सफलता प्रदान करेगी | आर्थिक स्थिति में मज़बूती बनी रहेगी | खाली समय में धार्मिक कार्य करे इससे मन की शांति प्राप्त करेंगे | शेयर मार्किट में निवेश करेने का अच्छा दिन है | आपके कार्यो से आपके घरवाले प्रसन्न रहेंगे | समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे | कार्यो में सफलता प्राप्त होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज लोगो को आप अपनी बातो से सहमत करा पाएंगे | आज किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ करना सही नहीं होगा | राजनीति से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा | अटका हुआ पैसा प्राप्त होगा | आपके चातुर्य से आपके काम पूर्ण होंगे | आज किसी से बहस की स्थिति बन सकती है | वाहन चलाते समय सावधानी रखे | जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाये रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रह सकते है | आज परीक्षाओ में सफलता प्राप्त होगी | किसी काम में आपको अधिक बुद्धि लगाने की आश्यकता पड़ सकती है | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | व्यवसायिक यात्रा सफल रहने वाली है | स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | किसी व्यक्ति पर किसी प्रकार का दबाव ना बनाये |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन आराम भरा रहने वाला है | शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त कर सकते है | आज जोखिम उठा सकते है | कृषि कार्यो से जुड़े लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा | बच्चो के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे | किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है | स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है | पत्नी के साथ मनमुटाव दूर होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज घर के किसी काम की वजह से बिजी रह सकते है | आर्थिक स्थिति में आ रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होने वाली है | आपके अच्छे व्यवहार से कई लोग प्रसन्न होंगे | किसी भी प्रकार की व्यर्थ चिंता से बचे | परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी | आपका अच्छा व्यवहार आपकी निजी जिंदगी में भी प्यार लाएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर