Category Archives:  Spiritual

धनतेरस के दिन इन कार्यो को करने से नहीं आती कभी पैसो की कमी, पूरे साल धन धान से भरा रहता है घर...जानिये

Oct 13 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म में दीपावली के त्यौहार का बहुत महत्त्व है दीपावली का त्यौहार धनतेरस के त्यौहार से ही प्रारम्भ हो जाता है | धनतेरस का त्यौहार भी महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है ऐसा कहा जाता है इस दिन घरो में धन का आगवन होता है और घर पूरे साल के लिए घर धन-धान से भर जाता है | प्रचलित कथा के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि जी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे उनकी ही आराधना में ये त्यौहार मनाया जाता है | ये दिन बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है की इस दिन विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाए तो आपके घर लक्ष्मी स्वयं चलकर आती है |


धनतेरस के दिन जरूर करें ये उपाय, मिलेगा धनलाभ 



  • धनतेरस के दिन धन्वंतरि जी की पूजा अर्चना की जाती है धन के देवता कुबेर महाराज की इस दिन पूजा अर्चना करने से से पूरे साल घर में धन की कमी नहीं आती है | इस दिन कुबेर महाराज की फोटो मूर्ति खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है |
  • धनतेरस के दिन घर की साफ़ सफाई करना बेहद जरुरी होता है इस दिन आप सुबह जल्दी उठकर पूरे घर की साफ़ सफाई करें | घर के ईशान कोण, घर की पूर्व दिशा, घर की उत्तर दिशा और सबसे महत्वपूर्ण बात घर के बीचो बीच क्योंकि ये स्थान ब्रह्मा जी का स्थान होता है |
  • धनतेरस के दिन अपने कार्यशील स्थलों के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के पदचिह्न लगाना अति महत्वपूर्ण माना जाता है | और पदचिह्न इस प्रकार लगे हो की पैर अंदर की ओर होने चाहिए  |
  • धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है की जो भी इस दिन नया झाड़ू खरीदकर घर में लाता है उसके घर में कभी भी धन की कमी नहीं आती है |
  • धनतेरस वाले दिन घर के सभी स्थानों और कार्य स्थल पर दीपक जलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तिया दूर हो जाती है और घर में से नकारात्मक शक्तिया बाहर निकल जाती है |
  • धनतेरस वाले दिन ही माता लक्ष्मी, श्रीगणेशजी की भी फोटो या मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि इस दिन इन चीजों को खरीदने से कभी भी घर में धन कि कमी नहीं आती है लक्ष्मी, गणेश, और कुबेर जी कि कृपा से घर में घर में हमेशा पैसो कि आवक बनी रहती है |
ये जो उपाय/कार्य बताये गए है ये छोटे छोटे मगर बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है इन कार्यो को करने से घर में धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर जी का वास होता है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं आती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर