Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 अक्टूबर 2019 : इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Oct 14 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे | किसी कार्य में पिता का सहयोग मिल सकता है | कार्यस्थल पर काम में मन लगेगा | गर्व महसूस करेंगे | छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है, सफलता प्राप्त करेंगे | समाज में आपके कामो से पहचान मिलेगी | सामाजिक कार्यो में रूचि लेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन सफलता भरा रहेगा | कार्यक्षेत्र पर आज तरक्की प्राप्त कर सकते है | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे | माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा | आज आपके कई काम पुरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा | आज आपके किसी करीबी को आपकी जरूरत पड़ सकती है | धार्मिक कार्यो की और आकर्षित हो सकते है | व्यापर में साझेदार की मदद से कार्य पुरे होंगे | प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगो के दिन शुभ है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | आज शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते है इससे आपके संबंधो में सुधार होगा | आज आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | किसी जरुरी काम में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है | इस राशि के जातक जो वकील है, किसी जरुरी केस में सफलता प्राप्त करेंगे | संतान सुख की प्राप्ति होगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखे | आज अपनी बोली पर कण्ट्रोल रखे | किसी से बहस होने की सम्भावना है | आज गायको के लिए दिन अच्छा रहने वाला है शीघ्र ही कोई नया अवसर प्राप्त होने के आसार है | प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है | व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बीता पाएंगे | इससे आप अच्छा महसूस करेंगे | राजनीति से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहने वाला है, आज के दिन किया गया कोई काम भविष्य में लाभ पहुँचायेगा | रोजगार की तलाश शीघ्र ही पूरी होने वाली है | पैसे से जुड़े कामो में रुकावट आ सकती है | समाज में अच्छी छवि बनाएंगे | व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके कई काम आसानी से पुरे होने वाले है | इस राशि के इंजीनियरों के लिए दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है | आज जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है | नौकरीपेशा लोगो के लिए आज थोड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है | बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज कार्यक्षेत्र पर अपने व्यवहार में नरमी बनाये रखे | धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने वाले है | परिवार के साथ किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है | पुराने दोस्त से मुलाकात होने की सम्भावना है | आज आप आलस महसूस कर सकते है लेकिन काम की वजह से व्यस्त रहेंगे | किसी भी फालतू के विवाद से दूर रहने का प्रयास करे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे | राजनीती से जुड़े लोग विदेश की यात्रा पर जा सकते है | आज मन में शांति महसूस करेंगे | आमदनी में वृद्धि के पुरे अवसर है | आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी | धार्मिक कार्यो की ओर आपका ध्यान जा सकता है | परिवार में प्रेम बना रहेगा | स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आप बच्चो के साथ अच्छा समय बिताएंगे | व्यापार से जुड़े लोग शीघ्र ही तरक्की प्राप्त करने वाले है | किसी की मदद करके आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे | आपका खुशनुमा व्यवहार आपके परिवार में भी खुशियां लाएगा | धन से जुड़े मामलो में सफलता मिलेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है | छात्रों को अपनी पढाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | आज किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी मामले को लेकर आप विश्वस्त नहीं रह पाएंगे | किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से एक बार बात जरूर कर ले | कठिन परिस्थिति में आपकी कोई मदद कर सकता है | धर्म कर्म के कार्यो में मन लगा रहेगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज कार्यक्षेत्र पर कई काम आसानी से पुरे हो जायेंगे | आपकी पुरानी पहचान का फायदा आपको मिलेगा | किसी काम में भाई बहनो की मदद से कार्य शीघ्र ही पूरा हो जायेगा | सफलता प्राप्त करेंगे | परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते है | ऑफिस में आपकी प्रशंसा हो सकती है | विवाहितो के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | किसी की मदद करने का अवसर मिल सकता है | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप कई लोगो का सहयोग प्राप्त करेंगे | आज संतान की वजह से गर्व महसूस करेंगे | नौकरीपेशा लोगो को नए ऑफर मिल सकते है | घर का माहौल अच्छा रहेगा | व्यापर में अच्छा मुनाफा होने की सम्भावना है | लोग आपकी बातो से प्रभावित होंगे | दोस्त के साथ शाम को वक्त बिता सकते है | जीवनसाथी के साथ तालमेल से आपके प्रेम संबंध मधुर होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर