Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 अक्टूबर 2019 : सावधान रहे सिंह राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Oct 15 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा | आज शेयर में या जमींन में निवेश करने के बारे में सोच सकते है | अपने व्यवहार पर काबू रखे किसी से बहस की स्थिति पैदा हो सकती है | आँखों से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | आज कार्यो के परिणाम आपके विपक्ष में आ सकते है | खर्चो में रूकावट आएगी | रोजगार के नए अवसर मिलेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज परिवार में प्यार बना रहेगा | किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | ये आपके व्यापार को नयी दिशा देगी | आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते है | आज अनजान पर भरोसा करने से बचे | आज किसी से आपकी उम्मीद लग सकती है | पूर्वजों की संपत्ति से लाभ होगा | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप अकेलेपन के कारण थोड़े उदास रह सकते है | अकेलापन आपको नए विचार देगा | आज का दिन प्रगति भरा रहेगा | व्यापार में आपको लाभ की पूरी सम्भावना है | आर्थिक स्थिति में थोड़ी परेशानी आ सकती है | कार्यक्षेत्र आपको सफलता मिलेगी | अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | पत्नी के साथ मनमुटाव की स्थिति हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा | आज थोड़ी विपरीत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है | स्वास्थ्य से जुडी किसी भी चीज को नजरअंदाज ना करे | आज आप अपनी पूरी कार्यक्षमता दिखा पाएंगे | समय अनुकूल है | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज भविष्य की चिंता सता सकती है | मन में किसी प्रकार के नकारात्मक विचार ना लाये | धनलाभ होने की पूरी सम्भावना है | व्यावसायिक यात्रा सफल रहने वाली है | आज शेयर मार्किट से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा | व्यापार में लाभ होगा | प्यार के मामले में आज सफलता प्राप्त करेंगे | परिवार का साथ मिलेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र पर अपनी अलग पहचान बना पाएंगे | आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले है | आमदनी के नए स्रोत की तलाश पूरी होगी | आज वकीलों के दिन बेहद शुभ रहने वाला है | आज अधिक खर्चे होने की सम्भावना है परन्तु धन अच्छे काम में व्यय करेंगे | माता पिता के साथ मंदिर जा सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके कई काम पुरे हो पाएंगे | दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आएगी | ये आपकी आर्थिक स्थिति में मदद कर सकती है | किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक तनाव महसूस कर सकते है | अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है | आपके निर्णयों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा | व्यापार के किसी सौदे में देरी हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहने वाला है लेकिन भाग्य का पूरा साथ रहेगा | आज परिवार के बड़े के साथ महत्वपूर्ण सलाह मशवरा कर सकते है | आज किसी ख़ास काम को करने का अवसर मिल सकता है, मौका हाथ से ना जाने दे | सरकारी काम में किसी सहयोगी की मदद मिल सकती है | जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाये रखने की कोशिश करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज नए लोगो से मुलाकात हो सकती है ये आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी | आज व्यवसाय में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है | आज धन के लेनदेन में सावधान रहने की आवश्यकता है | किसी के प्रति अधिक लगाव महसूस कर सकते है | लवमेट  के साथ डिनर पर जा सकते है | इससे प्रेम संबंधों में सुधार होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आय के अतिरिक्त स्त्रोत प्राप्त करने के पुरे अवसर है | आज किसी भी निर्णय को जल्दीबाजी में ना ले, बाद में पछताना पड़ सकता है | अविवाहित लोगो के लिए दिन शुभ है, विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे | आज धन का निवेश करने के लिए दिन शुभ है | राजनीति से जुड़े लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा | स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन सकारात्मकता से भरे रहेंगे | कार्यक्षेत्र पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे कार्य आसानी से पुरे हो जायेंगे | आज किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते है | दोस्त की मदद कर सकते है | कोई भी निर्णय लेने से पहले एक किसी बड़े की सलाह जरूर ले | किसी सफल व्यक्ति से जलन महसूस कर सकते है | तनाव की स्थिति बन सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके कार्यो की वजह से आपको समाज में सम्मान मिलेगा | किसी बुजुर्ग की मदद कर सकते है | आर्थिक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहेगी | नए व्यवसाय में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन आगे चलकर लाभ होगा | अपने निर्णयों पर भरोसा रखे | चिंता महसूस कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में मिठास आएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर