Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 अक्टूबर 2019 : कर्क राशि के लिए थोड़ा भारी रहेगा दिन, जानिए बाकि राशियों का हाल....

Oct 16 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा | किसी नए क्षेत्र की पढाई करने के बारे में सोच रहे है तो समय उपयुक्त है | आज समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा | व्यापार में किये गए नए बदलाव लाभकारी सिद्ध होंगे | आपके किसी काम को लेकर पुरे परिवार में आपकी चर्चा होगी | आज भाग्य भी साथ रहेगा | माता पिता का आशीर्वाद जरूर ले |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन अच्छा रहने वाला है | अचानक धनलाभ होने के आसार बन रहे है | किसी नए काम को शुरू करने का मौका मिल सकता है | किसी पुराने काम के परिणाम मिलने वाले है | आपके निर्णय को लेकर आपके परिवारजन भी आपके साथ बने रहेंगे | जीवनसाथी के साथ संबंधो में नयी मिठास घुलेगी | आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज मन में नए विचार आएंगे | संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगो को अच्छे परिणाम मिलेंगे | आज बच्चो के लिए खरीदारी करने का मन हो सकता है | किसी काम की वजह से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है | तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे | किसी पुराने दोस्त के साथ पार्टी करने जा सकते है | जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन थोड़ा थकान भरा रहेगा | किसी मित्र की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है | आज किसी से बात करते समय सावधान रहे, अपना कोई राज किसी के सामने व्यक्त ना करे | आज आप गलतफहमी का शिकार हो सकते है | किसी काम में व्यस्त रहेंगे | स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा | आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे | तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे | आज व्यापार में नए साझेदार जोड़ सकते है, ये व्यापार की स्थिति मज़बूत करेगा | दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है | जिम्मेदारियों का दबाव महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके कई काम आपके व्यक्तित्व की वजह से पुरे होंगे | रचनात्मक कार्यो से जुड़े लोगो के लिए आज बेहद ही शुभ रहने वाला है | किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकते है, इससे मन प्रसन्न रहेगा | व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दोस्तों का पूरा साथ बना रहेगा | आपके कामो में मदद मिलेगी | भौतिक वस्तुओं की ओर आकर्षण महसूस कर सकते है | मन में दबी बात किसी के सामने जाहिर कर सकते है | पिता के साथ संबंधो में सुधार होगा | आज तली भुनी चीजों से दूर रहे, स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है | जीवनसाथी से तकरार हो सकती है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज किस्मत का साथ बना रहेगा | किसी ख़ास में सहकर्मी की मदद मिल सकती है | परिवार का पूरा साथ मिलेगा | दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है | किसी अटके हुए घरेलू काम में मदद कर सकते है | आज कुछ ख़ास लोगो से मुलाकात हो सकती है | मन शांत रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज धार्मिक कार्यो की ओर आकर्षित हो सकते है | परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा | कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे | व्यावसायिक यात्रा लाभकारी साबित होगी | यात्रा के समय किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है | जीवनसाथी को कोई कीमती वस्तु गिफ्ट कर सकते है | परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज परिवार के किसी काम में उलझ सकते है | कार्यक्षेत्र पर नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है | आज किसी के सामने अपने विचार जाहिर ना करे | व्यापार में साझेदारों के साथ उलझन की स्थिति बन सकती है | अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करे, ये बने बनाये काम बिगाड़ सकता है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | कोर्ट कचहरी के मामलो में आपको सफलता मिल सकती है | बच्चो की वजह से मन प्रसन्न रहेगा | प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी | व्यापार में लाभ होगा | रोजगार के मामले में किसी बड़े से सलाह जरूर ले | किसी अपने के बदले हुए व्यवहार की वजह से परेशान हो सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा | किसी से सफलता का सूत्र मिल सकता है, किसी के विचारो से प्रभावित हो सकते है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | शेयर बाजार में निवेश करना चाहते है तो दिन शुभ है | आज लोग आपके उदार व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे | किसी निर्णय में जीवनसाथी की राय ले सकते है | आपके सभी कार्य पुरे होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर