Category Archives:  Spiritual

वास्तुशास्त्र के इन उपायों से बदल सकता है आपका भाग्य, माता लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की कमी...

Oct 16 2019

Posted By:  Sanjay

इस संसार में हर मनुष्य के जीवन में बहुत सारे उतार चढ़ाव आते है कभी खुशिया आती है तो कभी गम ऐसे ही चलता रहता है | कभी कभी घर में विवाद इतना बढ़ जाता है की उस विवाद को ख़त्म कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है | रिश्तो में खटास उत्पन्न होने लगती है जीवन में परेशानिया ही परेशानिया चलती है व्यक्ति का जीवन निराशाजनक व्यतीत होने लगता है | इस संसार मैं हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन खुशियों से भरा हो उसके जीवन में उसे वो हर ख़ुशी मिले जिसकी वो इच्छा रखता हो | मगर चाहने से कुछ नहीं होता | अगर व्यक्ति को अपने सपने साकार करने है या व्यक्ति के जीवन में जो भी परेशानिया चल रही है उनसे वो छुटकारा पाना चाहता है तो वास्तु के कुछ उपाय है यदि व्यक्ति इन उपायों को करता है तो व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों का अंत हो जायेगा और यदि धन से संबंधित परेशानी है तो वो भी समाप्त हो जाएगी | वास्तु के वो कौन कौन से उपाय है आईये जानते है उनके बारें में... 


घर से परेशानियों को दूर करने के लिए जरूर अपनाये वास्तु के ये उपाय 



1 . कभी कभी ऐसा होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा कम और नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा पैदा होने लगती है जिसके कारण घर में लड़ाई झगडे होने लगते है यदि आप घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते है तो ऐसा करें सप्ताह में एक बार गूगल कि धूप जरूर लगाए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है |

2 . घर में सरसो के तेल का दीपक जलाकर उसके अंदर एक लौंग डालने से शुभ परिणाम प्राप्त होते है |


3 . गुरूवार के दिन तुसली के पौधे पर दूध अर्पित करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है |

4 . घर में रोटी बनाने से पहले यदि तवे पर दूध के छींटे मारने से शुभ परिणाम प्राप्त होते है और पहली रोटी गाय माता को खिलाने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सारी परेशानियों का अंत हो जाता है |

5 . घर में पूजापाठ करने के दौरान इस बात का अवश्य ख्याल रखे कि आप घर के मंदिर में जो भी फूल भगवान को अर्पित करें उन्हें दूसरे दिन मंदिर से हटा दें क्योंकि बासे और सूखे फूल भगवान को पसंद नहीं होते है और भगवान आपसे क्रोधित हो सकते है |


6 . आप अपने घर के दक्षिणपूर्व दिशा में हरियाली से परिपूर्ण तस्वीर जरूर लगाए क्योंकि हरियाली ख़ुशी, प्रसन्नता का प्रतीक होती है ऐसी तस्वीर लगाने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर