Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 अक्टूबर 2019 : इस राशि को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Oct 17 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन सुखद रहेगा | प्रभावशाली लोगो से मुलाकात होने के पुरे आसार है | परिवार में आनंद की स्थिति बनी रहेगी | किसी काम को लेकर जल्दीबाजी कर सकते है | अधूरे काम पुरे होंगे | आज कुछ लोगो का साथ मिल सकता है, जिससे आपको कार्यो में सफलता मिलेगी | यात्रा के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे यात्रा सुखद गुजरेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज धन निवेश करने के बारे में सोच सकते है | आज आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है | आज आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी | स्वास्थ्य भी एकदम ठीक रहने वाला है | शांति के साथ किसी निर्णय को लेना लाभ देगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | दोस्तों का साथ मिलेगा | परिवार में किसी शुभ समाचार को लेकर खुशनुमा माहौल रहेगा | संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | सामाजिक कामो में मन लगेगा | व्यापार में साझेदार का साथ मिलेगा | तरक्की की पूरी सम्भावना है | जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन सामान्य रहेगा | किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार किसी बड़े की राय जरूर ले | ऑफिस में काम का भार अधिक होने से परेशान हो सकते है | इस राशि के छात्रों के लिए दिन उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है | आपके व्यवहार की वजह से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आप का दिन मिला जुला रहेगा | बच्चो के साथ आज अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे | वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रहेंगे | किसी ख़ास काम में मित्र की मदद ले सकते है | पैसो से जुड़े मामलो में ध्यान देने की आवश्यकता है | जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है | जीवन में कुछ कठिनाई आ सकती है | कारोबार में लाभ की स्थिति बन सकती है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आज किसी प्रकार का तनाव नहीं होगा | रचनात्मक कार्यो से जुड़े लोगो के लिए आज दिन सफलता भरा रहेगा | शौहरत हासिल होगी | आज किसी से कुछ सिखने को मिल सकता है | परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है | इसीलिए अपनी बोली पर संयम रखे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा | ऑफिस में काम में बदलाव के कारण थोड़ी दिक्क्त हो सकती है | आज अनुभवी लोगो से मुलाकात होगी जो आपके व्यापार में मदद करेंगे | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते है | रुके हुए सरकारी में काम आपको मदद मिल सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | आज किसी से आप शुभ समाचार प्राप्त करेंगे जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | आज कई उलझनों से मुक्ति मिल सकती है | शेयर में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की मदद ले | आज ऐसे लोगो से मुलाकात होगी जो पैसा कमाने के बारे में आपके जैसे विचार रखते है | कार्यो को गति मिलेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज लोगो से अच्छा व्यवहार स्थापित कर पाएंगे | निर्माण कार्यो से जुड़े लोगो को आज अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है | संतान के कार्यो से गर्व महसूस करेंगे | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | करियर में सफलता मिलेगी | किसी ख़ास मित्र से मुलाकात हो सकती है | आज कई लोग आपकी बात मानेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज धार्मिक कामो में मन लगा रहेगा | कीमती चीजों का ध्यान रखे, खोने की आशंका है | व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी | आर्थिक स्थिति परेशानी खड़ी कर सकती है | बच्चो के साथ घूमने जा सकते है | तली भुनी चीजों से दूर रहने की आवश्यकता है | मन में उठ रहे सवालों के जवाब मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
दिन अच्छा रहेगा | आज नए ऑफर मिल सकते है, मौका हाथ से ना जाने दे | कार्यक्षेत्र पर काम की तारीफ़ होगी, ये आपको भविष्य में लाभ देगी | सामाजिक कार्य में हाथ बता सकते है | माता पिता का पूरा साथ बना रहेगा | विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है | इससे प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन मंगलमय रहेगा | किसी काम को पूरा करने के कारण सुकून महसूस करेंगे | आपके कामकाज में परिवार के सदस्य की मदद मिल सकती है | पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा | ऑफिस में मीटिंग के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ लाएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर