Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 अक्टूबर 2019 : आज बन रहे है कई शुभ योग, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 18 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज पुराने दोस्तों का साथ मिल सकता है | उनके साथ घूमने जा सकते है | आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | किसी जरुरी काम में पिता की मदद मिल सकती है, कार्य पुरे होंगे | सामाजिक कार्यो में रूचि लेंगे | समाज में मान सम्मान बढ़ेगा | छात्रों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा | नए विषय की पढाई आरम्भ करने के लिए अच्छा दिन है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन सफलता भरा रहेगा | कोर्ट कचहरी के मामलो में आज सफलता मिलेगी, इससे ख़ुशी महसूस करेंगे | आज आपका करीबी आपसे कोई उम्मीद लगा सकता है | धार्मिक कार्यो की ओर आकर्षित हो सकते है | व्यापार में पार्टनर के साथ लिया गया निर्णय लाभदायक साबित होगा | प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज ऊर्जा से भरे रहेंगे | आज का दिन शिक्षकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है | मेहनत का फल मिलेगा | आज जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधो में सुधार होगा | उनके साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है | आज किसी ख़ास काम में परिवार के सदस्य की मदद मिल सकती है | वकीलों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है | आज अपनी वाणी पर भी थोड़ा काबू रखे तो लाभदायक रहेगा | करीबी से अनबन होने की सम्भावना है | मन में उठ रहे के जवाब हासिल होंगे | संगीतकारों के लिए दिन शुभ रहेगा | नए प्लेटफार्म पर जाने का मौका मिल सकता है | पढ़ाई में टीचर की मदद मिलेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन अच्छा रहेगा | राजनीति से जुड़े लोग आज किसी बड़े पद पर आसीन हो सकते है | रोजगार की तलाश कर रहे लोगो को जल्द ही अच्छी नौकरी मिलने वाली है | आज दिन व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा | धन से जुड़े किसी जरुरी काम में अड़चन आ सकती है | परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | इसी कारण आज कई कठिन कामो को आसानी से निपटा पाएंगे | सोचे हुए काम आसानी से पुरे होंगे | ऑफिस में मीटिंग में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | आज आपके व्यवहार से कई लोग प्रसन्न होंगे | किसी निर्णय को लेने में जीवनसाथी की मदद ले लाभदायक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज उच्च अधिकारियो से बात करते समय धैर्य का इस्तेमाल करे | आज धन प्राप्ति के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे | व्यापार की वजह से की गयी यात्रा सफल रहेगी | किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | ये मुलाकात आपके लिए धन प्राप्ति के अवसर लाएगी | आज काम की वजह से अधिक व्यस्त रहेंगे | शाम को घूमने जा सकते है | थकान हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन ताजगी भरा रहेगा | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, आपकी तरक्की की बात आगे बढ़ सकती है | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकता है | विदेश यात्रा करने के अवसर बन रहे है | परिवार ने खुशहाली का माहौल बना रहेगा | किसी खास काम में पिता जी की राय ले सकते है | जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप परिवार के साथ समय बीता सकते है | किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बन सकती है | किसी अनजान की मदद करके आपको मानसिक शांति मिलेगी | सामाजिक कार्यो की ओर आकर्षित हो सकते है | कार्यक्षेत्र पर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इससे आपकी स्थिति और भी मजबूत होगी | पत्नी से गिफ्ट मिल सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका पुराना मित्र मिलने घर आ सकता है | व्यवसाय की वजह से थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है | यात्रा करनी पड़ सकती है | नए लोगो से मुलाकात होगी, नए संबंध बनेंगे | पूजा पाठ में मन लगेगा | आपकी किसी परेशानी में सहकर्मी मदद कर सकता है | जीवनसाथी के साथ बिगड़ते रिश्तो को सँवारने का दिन है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको कामो में परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | विवाहित जातको के लिए आज बेहद ही शुभ दिन है, कोई खुशखबरी मिल सकती है | रुके हुए काम में मदद मिलेगी | परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका व्यक्तित्व आपकी पहचान बनाने में मदद करेगा | नौकरीपेशा लोग जो जॉब बदलना चाहते है, शीघ्र ही नए ऑफर प्राप्त करने वाले है | व्यापार में मुनाफा होगा | जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा | संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है | शाम को सहकर्मी के साथ समय बीता सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर