Category Archives:  Spiritual

धनतेरस पर खरीददारी भले ही करे पर इन चीजों से दुरी रखे, खुशियाँ छीन लेती है ये चीजे, जानिए

Oct 19 2019

Posted By:  Sunny

साल 2019 की दिवाली आने वाली है और साथ ही में उससे पहले आने वाली है धनतेरस | इस वर्ष धनतेरस 25 अक्टूबर को आ रही है | इस दिन देश भर में लोग खरीदारी करते है | गहने खरीदते है, घर गृहस्थी का सामान खरीदते है | वैसे इस दिन अधिकतर महिलाये वो चीजे ही खरीदती है जिनकी उन्हें जरूरत होती है या वो चीजे जो घर में नहीं होती है | 



इस शुभ दिवस पर खरीददारी करना अच्छी बात है लेकिन कुछ ऐसी चीजे भी होती है, जिन्हे धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए | आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए |



लोहे की चीज


वास्तु शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे से बनी चीज नहीं खरीदनी चाहिए | इस दिन लोहा खरीदना बहुत ही अशुभ माना जाता है, ये जीवन पर नकारात्मक असर डालता है |

कांच


इस दिन कांच से बनी किसी भी चीज को नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि कांच का संबंध राहु से बताया गया है और राहु को एक अशुभ ग्रह माना जाता है, इसीलिए ग्रह नक्षत्रो के बुरे प्रभाव से बचने के लिए कांच की वस्तुए ना खरीदे |

एल्युमीनियम

 
एल्युमीनियम का संबंध भी राहु से माना जाता है | यही वजह है कि किसी भी पूजा पाठ में इस धातु से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है | साथ ही एल्युमीनियम के बर्तनो में खाना बनाना नुकसानदेह होता है |

काले रंग की चीजे


ये सभी जानते है कि हिन्दू धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है, किसी भी शुभ अवसर पर काले कपड़े पहनने की मनाही होती है, इसीलिए धनतेरस के दिन किसी प्रकार की काले रंग की चीजे ना खरीदे |



इन चीजों को ना खरीदे 


धनतेरस के दिन तेल और घी जैसी चीजों की भी नहीं खरीदना चाहिए, इनकी खरीदारी एक दिन पहले ही कर ले ताकि आप धनतेरस के दिन दीप जला सके |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर