Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 अक्टूबर 2019 : सावधान रहे तुला राशि वाले, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Oct 19 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज दिन उत्साह भरा रहेगा | किसी काम को लेकर थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज भाग्य का साथ बना रहेगा लेकिन आपको कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | ऑफिस में किसी अन्य के काम में दखल ना दे तो ही बेहतर है | किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले बड़े की राय जरूर ले | शेयर मार्किट से जुड़े लोगो को लाभ प्राप्त होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज समाज में मान सम्मान बढ़ेगा | धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा | कहीं अटका हुआ धन शीघ्र ही प्राप्त होने वाला है | काम के कारण क्रोध और हताशा की स्थिति बन सकती है | कोई बड़ा काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है लेकिन जोखिम के कामो दूर रहे | जीवनसाथी का साथ आज बिगड़े हुए काम बना देगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप शुभ समाचार प्राप्त करेंगे | अटके हुए काम पुरे कर पाएंगे | आज वाहन की खरीद करना शुभ रहेगा | आज अपनी वाणी पर संयम रखे, किसी करीबी से विवाद की स्थिति बन सकती है | आज आय का कोई नया स्त्रोत प्राप्त होगा जिससे आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी | परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना है | कार्यक्षेत्र पर अधिकारीयों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे | कोई अनजान व्यक्ति आपकी मदद करेगा | आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में सहायक साबित होगी | आज के दिन किया गया किसी चीज का दान आपको अवश्य फल देगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप सामाजिक कार्यो से जुड़ेरहेंगे | मन में किसी चीज को लेकर सवाल खड़े हो सकते है | किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसान पंहुचा सकता है | आज आपके किसी काम में परिवार के सदस्य की मदद मिलेगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन सफलता भरा रहेगा | जीवनसाथी के साथ विवाद होने की सम्भावना है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज कामो में अचानक रुकावट आ सकती है लेकिन काम अवश्य पुरे हो जायेंगे | कार्यक्षेत्र पर शुभ समाचार होने की सम्भावना है | फ़ालतू के खर्चो पर लगाम लगाने की आवश्यकता है | आज आपको अपने पर भरोसा बनाये रखना होगा, तभी सफलता प्राप्त कर सकेंगे | गुस्से पर काबू रखे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन अच्छा रहने वाला है | किसी पुराने दोस्त से बात बात हो सकती है जो विदेश में रह रहा है | आज आपके पुराने कार्यों का फल प्राप्त होगा | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे | जरुरी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है | विवाद से दूर रहे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप आपके नजरिये में परिवर्तन आएगा | सकारात्मक भाव से भरे रहेंगे, इससे लोग आकर्षित होंगे | व्यापार में साझेदार के साथ मिलकर नयी रणनीति बना सकते है | लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | मन में किसी चीज को लेकर भय उत्पन्न हो सकता है | सुबह भगवान की पूजा अवश्य करे | जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज दिन शुभ रहेगा | व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपनी अलग पहचान बनाएंगे | जीवनसाथी और बच्चो के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | माता का स्वास्थ्य परेशानी की वजह बन सकता है | आपकी इच्छाशक्ति आपके कामो को पूरा करेगी | कार्यक्षेत्र पर अधीनस्थों से बहस हो सकती है | यात्रा पर जा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज मन पर चिंता का भार रह सकता है | किसी भी काम को करने से पहले पिता की राय अवश्य ले | परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा | आज आपको घमंडी लोगो से दूर रहने की आवश्यकता है | किसी काम में पैसे खर्च हो सकते है | किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है | मन शांत रहेगा | 


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन आपके परिवार के साथ बीतेगा | दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते है | आज फास्ट फ़ूड से दूरी बनाये रखे, ये आपको बीमार कर सकता है | किसी काम को  लेकर आलस्य महसूस कर सकते है | परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है | जीवनसाथी के साथ संबंध सुधारने का अवसर है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है | इससे मन प्रसन्न रहेगा | व्यावसाय में किये गए बदलाव सकारात्मक फल प्रदान करेंगे | छात्रों के लिए दिन शुभ रहने वाला है | कार्यक्षेत्र पर आपकी स्थिति मजबूत बनेगी | पत्नी के साथ किसी ख़ास निर्णय को ले सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर