Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 अक्टूबर 2019 : कन्या राशि वालो को मिलेगी सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल.....

Oct 20 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप अपने किसी करीबी की मदद कर सकते है | व्यापार में आज पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया निर्णय ले सकते है | आर्थिक रूप से मज़बूत महसूस करेंगे | शेयर में निवेश की योजना बना सकते है | घर का कोई सदस्य आपकी सलाह मांग सकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते है | इससे अच्छा महसूस करेंगे | अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है | दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है | परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा | कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियो के सामने अपनी बात आसानी से रख पाएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज अधूरे कामो को पूरा करने का दिन है | इनमे आपको सफलता मिलेगी | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी की मदद से आप काम आसानी से कर पाएंगे | आज किसी से कुछ बात सीख सकते है, जो आपके जीवन में काम आएगी | व्यापार में नए मौके मिलेंगे | प्रेम प्रसंगो में आज सफलता मिलेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है | कुछ जिम्मेदारियां सर पर आ सकती है, जिनमे आप संकोच कर सकते है | आज अपनी चीजों का ध्यान रखने की आवश्यकता है | चीजे रख कर भूल सकते है | किसी काम को लेकर की गयी कोशिश में अधूरापन रहने से कार्य अधूरा रह सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन सामान्य रहने वाला है | किसी काम को लेकर की गयी जिद आपको परेशानी में डाल सकती है | आज पुराने विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है | आपके विरोधी आपका फायदा उठा सकते है | प्रभावशाली लोगो से मुलाकात हो सकती है | निवेश के मामलो में आपको सलाह मिल सकती है | गुस्से पर काबू रखे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन आपके पक्ष में रहने वाला है | कोर्ट कचहरी के मामलो में आपको सफलता मिलने वाली है | आज कार्यो में भाग्य का साथ बना रहेगा | करियर को लेकर कोई अच्छा निर्णय ले सकते है | साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बेहद शुभ रहने वाला है | किसी काम में अपने की मदद मिल सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन मिला जुला रहने वाला है | एक काम में अधिक मन लगाने के कारण अन्य काम छूट सकते है | किसी के बारे में आपकी सोच गलत साबित हो सकती है | आपको अपनी बोली पर संयम रखने की आवश्यकता है | मन में अशांति उत्पन्न हो सकती है | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बन सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है | ये मुलाकात व्यापार के नयी सुझाव दे सकती है | मार्केटिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | व्यापार में नए साझेदार बन सकते है | परिवार में खुशहाली बनी रहेगी | जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन शानदार रहेगा | नए कामो में रूचि ले सकते है | व्यापार में सोच से अधिक लाभ होने की सम्भावना है | ऑफिस में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा | आपके विचारो से लोग सहमत होंगे | आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी | जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है | आज किस्मत का साथ बना रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज दिन ठीक रहने वाला है | आज आलस्य आपको घेर सकता है | संतान और आपके विचारो में मतभेद उत्पन्न हो सकते है | आज आपको सभी मामलो में शांति बनाये रखने की आवश्यकता है | आज किसी अपने की बात आपको चुभ सकती है, मज़बूत रहने की आवश्यकता है | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी योजनाए आज पूरी होंगी | कार्यक्षेत्र पर आज दिन आपके पक्ष में रहने वाला है | आज ऊर्जावान महसूस करेंगे, इससे कार्यो में आसानी होगी | परिवार के माहौल में रौनक रहेगी | जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी निर्णय को लेना आपके रिश्ते में नया मोड़ लाएगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन बेहतरीन रहेगा |व्यापारी वर्ग के लोग आज अनुभवी से मदद लेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी | ऑफिस में आपको उच्च अधिकारीयों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा | बॉस आपकी बात पर मौहर लगा सकते है | जीवनसाथी आज आपको कोई सरप्राइज दे सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर