Category Archives:  Spiritual

माँ संतोषी का चमत्कारी मंदिर, दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं हो जाती है पूर्ण, दूर-दूर से माता के दर्शन करने आते है लोग...

Oct 20 2019

Posted By:  Sanjay

हमारे देश में सभी धर्मो के लोग निवास करते है और सबसे ज्यादा लोग हिन्दू धर्म के निवास करते है | हिन्दू धर्म में बहुत सारे देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है | हिन्दू धर्म के लोग माता रानी को बहुत मानते है पूरे देश में माता रानी के अनेको मंदिर है और इन मंदिरो के प्रति लोगो की आस्था भी अटूट रूप से जुडी हुई है | आज हम आपको संतोषी माता के एक ऐसे मंदिर के बारें में बताएँगे जहा लोग बहुत दूर दूर से माता के दर्शन करने के लिए आते है क्योंकि ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर में जो भी भक्त आता है माता संतोषी उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करती है...


दरअसल ये मंदिर राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है इस मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते है ऐसा कहा जाता है की यहाँ जो भी भक्त सच्चे मन से माता संतोषी के दरबार में आता है उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है | इस मंदिर में गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है | शुक्रवार का दिन माता संतोषी का बहुत ही ख़ास दिन माना जाता है इस दिन लोग भारी संख्या में माता संतोषी के दर्शन करने के लिए आते है | 



जोधपुर में स्थित इस मंदिर को शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है इस मंदिर को लोग प्रगट संतोषी मंदिर के नाम से जानते है | इस मंदिर के अंदर माता संतोषी मूर्ति के रूप में साक्षात् विराजमान है | माता संतोषी के इस मंदिर में भक्तो की लम्बी लाइन लगी रहती है और लोग संतोषी माता के दर्शन करने के लिए घंटो लाइनों में लगे रहते है | इस मंदिर के दर्शन करने के लिए राजस्थान के अलावा आसपास के राज्यों के लोग भी आते है |


इस मंदिर की बनावट बहुत शानदार है इस मंदिर को देखकर ऐसा लगता है की  जैसे मुख्य गर्भगृह की चट्टानें शेषनाग की भांति माता की मूर्ति पर छाया कर रही है और इस मंदिर के आसपास के नज़ारे को  देखकर लोग काफी ज्यादा आकर्षित होते है | इस मंदिर के आसपास लाल रंग की चट्टानें है और जब इन चट्टानों पर सूरज की  रोशनी पड़ती है तो पूरा क्षेत्र लाल रंग का दिखाई देता है ऐसा लगता है की  माता रानी अपनी चुनरी फैलाकर यहाँ विराजमान हो | इस मंदिर के अंदर हवन, कीर्तन और खंड ज्योत जलती रहती है | इस मंदिर के बारें में ऐसा कहा जाता है की जो भी भक्त इस मंदिर के दर्शन करने आता है उसके सभी दुःख, परेशानियां दूर हो जाते है और सभी मनोकामनाएं माता रानी की कृपा से पूर्ण हो जाती है | माता रानी कभी भी अपने भक्तो को निराश और खाली हाथ जाने नहीं देती है |


इस मंदिर की विशेष बात ये है की इसके विकास के लिए किसी भी प्रकार का चंदा लोगो से नहीं लिया जाता है और लोग माता रानी के चरणों के दर्शन कर सकते है नवरात्री के दिनों में इस मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है | शर्दियो में ये मंदिर सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुलता है और गर्मियों में सुबह 6 से शाम 9 बजे तक खुलता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर