Category Archives:  Spiritual

धनतेरस पर आपकी राशि के अनुसार क्या खरीदना रहेगा बेहद शुभ, बनेगी धनवंतरी की कृपा, जानिए

Oct 21 2019

Posted By:  Sunny

जल्द ही इस वर्ष का धनतेरस का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में लोग अपने घर अपने लिए और अपने घर के लिए चीजे खरीदेंगे | साथ ही धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और धनवंतरी की पूजा की जाती है | शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन धनवंतरी का जन्म हुआ था इसीलिए इस दिन को धनतेरस कहा जाता है | बताया जाता है की समुद्रमंथन के समय कलश के साथ माँ लक्ष्मी की उत्पत्ति हुयी थी | इसीलिए इस दिन धन धान्य, और सुख समृद्धि में वृद्धि के उपलक्ष्य में माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है और आभूषण, बर्तन आदि खरीदे जाते है | 


ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गयी चीज 13 गुना अधिक लाभ देती है | इसी के चलते आज हम आपके लिए धनतेरस से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी लाये है, आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे धनतेरस के दिन खरीदना आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा |



मेष


इस राशि के जातको के लिए पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा, पार्टनर को उपहार देना चाहते है तो चांदी का आभूषण ले सकते है |

वृषभ


चांदी का कलश खरीदना बेहद फलदायी साबित होगा, जीवनसाथी के लिए सोने की अंगूठी खरीदना शुभ रहेगा |

मिथुन


सफ़ेद धातु के बने गणेश जी या श्री यन्त्र खरीदे | काँसे के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा | जीवनसाथी के लिए पीले पुखराज की अंगूठी खरीदे |

कर्क


जीवनसाथी के लिए मोती या हीरे की अंगूठी खरीदना शुभ रहेगा | पारद का शिवलिंग खरीदना शुभ रहेगा |

सिंह


घर के मंदिर में स्थापित करने के लिए लक्ष्मी जी और विष्णु जी की सोने या पीली धातु से बनी मूर्ति खरीदे | जीवनसाथी के लिए सोने का लॉकेट खरीद सकते है |



कन्या


मंदिर के लिए चांदी के लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति और साथ ही पारद या सोने का बना श्री यन्त्र खरीदे | जीवनसाथी के लिए चांदी का आभूषण खरीदना शुभ रहेगा |

तुला 


घर के मंदिर के लिए चांदी का श्री यन्त्र और दक्षिणावर्त कंगन खरीदे और जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला और कंगन खरीदे |

वृश्चिक


ताम्बे का कलश और पीली धातु का दीपदान खरीदे | जीवनसाथी के लिए कंगन खरीदे |

धनु


पीली धातु से बनी कोई चीज या मूंगे की माला खरीदना शुभ रहेगा |

मकर


जीवनसाथी के लिए चांदी से बनी कोई वास्तु खरीदे और बैडरूम के लिए सफ़ेद रंग का furniture खरीदना शुभ रहेगा |



कुम्भ


घर के मंदिर में स्थापित करने के लिए सफ़ेद धातु या चांदी का दीपदान खरीदे | जीवनसाथी के लिए माणिक या पुखराज की अंगूठी खरीदे |

मीन


सफ़ेद धातु या चांदी के गणेश जी, पिरामिड, और सरस्वती माता की मूर्ति खरीदे | जीवनसाथी के लिए पन्ने या हीरे की अंगूठी खरीदे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर