Category Archives:  News

शायद ही किसी रेस्टोरेंट में ग्राहकों के साथ ऐसा होता होगा, जो इस रेस्टोरेंट में होता है, जानिए

Oct 21 2019

Posted By:  Sunny

जरा सोचिये आप जिस रेस्टोरेंट में खाना खा रहे है और उसमे आपको जो पीने का पानी मिला है, वो अगर टॉयलेट का हो तो आप क्या करेंगे | जाहिर सी बात है कि आप आग बबूला हो उठेंगे और क्या पता वहां के कर्मचारियों से झगड़ा भी कर बैठे | इस रेस्टोरेंट में भी कुछ ऐसा ही होता है | 


बेल्जियम के कुर्ने में स्थित एक होटल गस्ट युक्स में आने वाले ग्राहकों को पीने के लिए टॉयलेट और सिंक का पानी दिया जाता है | हालाँकि ये पानी पूरी तरह से फिलटर कर के दिया जाता है |




इस रेस्टॉरेंट ने एक बहुत ही आधुनिक किस्म का वाटर प्यूरीफायर लगवाया है, जो एक गंदे नाले के पानी को भी साफ़ करने की क्षमता रखता है | इस नई तकनीक के सहारे ही इस रेस्टॉरेंट के गंदे पानी को पीने लायक बनाया जाता है | इसके अलावा सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस तकनीक से पानी में मौजूद मिनरल्स भी नष्ट नहीं होते है, पानी पीने वाले शख्स को प्राकृतिक पानी के समान ही मिनरल्स प्राप्त होते है |


यहाँ के कर्मचारी से मिली जानकारी के अनुसार यहां टॉयलेट और सिंक के पानी को प्लांट फ़र्टिलाइज़र में साफ़ किया जाता है, उसके बाद उसमे वर्षा का पानी भी मिलाया जाता है | इसके बाद इसे पीने लायक बनाने के लिए वाटर प्यूरीफायर में डाल दिया जाता है |

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पानी का इस्तेमाल खाना बनाने, कॉफी और बाकि सभी कामो में किया जाता है | एक तरफ जहां कई देश पानी की कमी से जूझ रहे है, इसे देखते हुए ये पानी के सही उपयोग की एक बहुत ही अच्छी कोशिश है 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर