Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 अक्टूबर 2019 : वृश्चिक राशि वालो की जिंदगी में आएगी बहार, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 21 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप किसी ख़ास व्यक्ति से प्रेरणा ले सकते है | किसी महत्वपूर्ण निर्णय में माता पिता की राय लेंगे | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है | समाज में आपकी व्यवहार की तारीफ होगी, पुराने मित्र से सलाह ले सकते है | दाम्पत्य जीवन मधुरता भरा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज सकारात्मकता से भरे रहेंगे | उच्च अधिकारीयों से बात करते समय धैर्य बनाये रखे ये अच्छे फल देगा | आज व्यापार में लाभ होने वाला है | कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहने वाला है | अटका हुआ धन शीघ्र ही प्राप्त होगा | किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन सफलता भरा रहेगा | छात्रों को पढाई में आ रही सारी समस्याओ का हल शीघ्र ही होने वाला है | व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते है | घरवालों के साथ अधिक समय बीता पाएंगे इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | कार्यक्षेत्र पर जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जताएंगे | जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका ध्यान धार्मिक कामो की ओर रहेगा | कपड़ो के व्यवसाय से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहने वाला है | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी | किसी काम में पिता जी की मदद ले सकते है | कार्यक्षेत्र पर संभलकर रहने की आवश्यकता है | विरोधी सक्रिय है | हनुमान जी का जाप करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है | दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है | आज किसी विशेष कार्य में धन खर्च हो सकता है | परिवार में मंगल कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा | रोजगार की तलाश कर रहे लोगो की तलाश समाप्त होने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
काम में मेहनत और लग्न के कारण आज आपको सफलता जरूर मिलेगी | आज किसी सरकारी काम में रिश्तेदार की मदद मिल सकती है | दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते है | सामाजिक कामो में हाथ बंटा सकते है | तली भुनी चीजों से दूर रहने की आवश्यकता है, स्वास्थय बिगड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन सामान्य रहने वाला है | आज धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है | थोड़ा संभलकर रहे आज कोई व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है | कार्यक्षेत्र पर काम में ध्यान देंगे तो काम आसानी से पुरे हो जायेंगे | दुसरो के विवादों से दूर रहे | परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन सफलता भरा रहेगा | दोस्तों के साथ आपको नए निर्णय लेने की आवश्यकता है | व्यवसाय में आप किसी नयी डील का हिस्सा बन सकते है | कार्यक्षेत्र पर तरक्की मिलने की पूरी सम्भावना है | बिगड़ती सेहत आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है | परिवार के सदस्य आपसे किसी चीज को लेकर उम्मीद लगा सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप अपने दोस्तों से मुलाक़ात करेंगे | ये मुलाकात व्यापार से जुड़े नए सुझाव देगी | आज घर के किसी जरुरी काम में अपना हाथ बंटा सकते है | कोई जरुरी काम आज पूरा होगा इससे आप काफी खुश रहेंगे | किसी पार्टी में शामिल हो सकते है | जीवनसाथी के साथ प्यार के पल बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप अपने जीवन के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है | आज आपको पूर्व में किये गए कामो का फल मिलने वाला है | किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचे | कार्यक्षेत्र पर काम का भार अधिक रह सकता है | किसी जरुरी काम को लेकर की गए भागदौड़ शाम को थकान की वजह बन सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज ऑफिस में लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे | समाज में आपको भले कामो के लिए सम्मानित किया जा सकता है | परिवार की सुख शांति बनी रहेगी | जीवनसाथी के साथ की गयी धार्मिक यात्रा आपके संबंधो को और मजबूत करेगी | माता पिता आपके कामो से प्रसन्न रहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज परिवार के साथ मिलकर धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है | दोस्तों के सामने अपने मन की बात रखने का मौका मिलेगा | आप काम को लेकर नयी योजना बना सकते है | किसी भी योजना को बनाने से पहले उसके लाभ और हानि दोनों पहलुओं का ध्यान कर ले | कार्यक्षेत्र पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर