Category Archives:  Spiritual

रोमांस में सबसे आगे होते है इन राशियों के पुरुष, हमेशा खुश रहती है पत्नी, जानिए

Oct 21 2019

Posted By:  Sunny

पति पत्नी के रिश्ते में रोमांस होना बहुत जरुरी होता है | बिना रोमांस के पति पत्नी का रिश्ता अधूरा ही रहता है | परिवार को आगे बढ़ाने के लिए भी रोमांस का होना बहुत जरुरी है | ऐसे में अगर आप शादी करने के बारे में सोच रही है तो आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि आपके होने वाले पति का व्यवहार कैसा है | क्या उसकी जिंदगी में रोमांस के लिए जगह है या नहीं | अगर आप भी अपने बॉयफ्रेंड या होने वाले पति के बारे में यह पता करना चाहती है तो आपकी मदद ज्योतिष कर सकता है | ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके लड़के बड़े ही रोमांटिक किस्म के होते है, तो आइये देखते है आपके बॉयफ्रेंड के बारे मे ज्योतिष क्या कहता है |

वृषभ राशि


इस राशि के लड़के बहुत ही केयरिंग होते है | ये जिससे भी प्यार करते है उसका खुद से भी ज्यादा ख्याल रखते है | ये अपने जीवनसाथी की हर जरूरत का पूरा ख्याल रखते है, ये कभी धोखा भी नहीं देते है | हालाँकि ये अधिक परेशान होने पर गुस्सा भी हो जाते है लेकिन इन्हे आसानी से शांत किया जा सकता है | ये बहुत अच्छे जीवनसाथी साबित होते है |

तुला राशि


इस राशि के जातक बेहद रोमांटिक होते है | इन्हे अपनी जीवनसाथी के साथ वक़्त बिताना बहुत भाता है | इनकी ख़ास बात यह है कि ये अक्सर अपने पार्टनर को किसी ना किसी प्रकार का सरप्राइज देते ही रहते है | ये अपनी को लेकर पूरी तरह से ईमानदार रहते है |



धनु राशि


धनु राशि वाले एक बहुत ही अच्छे पति साबित होते है, साथ ही अपने रिश्ते में रोमांस बनाये रखते है, लेकिन इनके बारे में कहा जाता है कि ये रिश्तो से जल्दी थक जाते है, रिश्तो में इन्हे बोरियत होने लगती है | इसीलिए इनकी पत्नी को रिश्तो में हमेशा कुछ ना कुछ नया करने के बारे में सोचना चाहिए, ताकि रिश्तो में प्यार बना रहे |

मकर राशि


इस राशि के लड़को के बारे में कहा जाता है कि ये जिस भी लड़की को चुनते है वो बहुत ही भाग्यशाली होती है, क्योंकि ये लड़के बहुत ही रोमांटिक होते है, साथ ही ये अपने रिश्ते में हर समय कुछ ना कुछ नया करते रहते है और सबसे बड़ी बात समय के साथ प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर