Category Archives:  LifeStyle

शादी के बाद लड़कियों को बहुत याद आती है ये तीन चीजे, ससुराल वालो को जरूर समझना चाहिए इन बातो को...जानिए

Oct 23 2019

Posted By:  Sanjay

अगर देखा जाए तो हर एक लड़की का सपना होता है की उसकी शादी धूम धाम से हो उसके सपनो का राजकुमार आकर उसका हाथ थामे और उसको खूब सारा प्यार दें | लेकिन जब लड़की की शादी हो जाती है तो उसको कुछ दिनों बाद अपनी शादी का कही न कही पछतावा तो जरूर होता है | चाहे लड़की को अपने सपनो का राजकुमार मिल जाए मगर जब लड़की अपने ससुराल में बाकी लोगो के साथ रहती है तो लड़की को आपने मायके की याद जरूर आती है और उसके दिमाग में वो तीन बातें जरूर आती है जिन्हे सोचकर उसे जल्दी शादी करने पर पछतावा जरूर होता है | वो तीन बातें कौन कौन सी है आईये जानते है उनके बारें में...


शादी के बाद लड़की को जरूर याद आती है ये तीन बातें 

1 . आजादीः 


आप सभी लोग ये तो जानते ही होंगे की शादी के बाद लड़कियों की आजादी समाप्त हो जाती है | शादी से पहले लड़की अपने माता पिता के घर एक आजाद पंछी के सामान होती है | उसका मन किया वो काम किया अगर काम करने का मन नहीं है तो नहीं किया | दोस्तों के साथ घूमने जाना, मजाक करना, हँसना खेलना, आराम से सोना मगर शादी के बाद लड़कियों की ये सारी एक्टिविटी समाप्त हो जाती है | अगर उसे कही जाना है तो पहले पूछना पड़ेगा तब ही घर से बाहर कदम रख सकती है यदि मना कर दिया तो नहीं जा सकती | इसी कारण शादी के बाद लड़कियों को अपनी आजादी बहुत याद आती है |



2 . करियरः 


शादी से पहले लड़की एक आजाद पंछी की तरह होती है जहा मन किया वहां चली गयी मगर शादी के बाद उसके पंख मानो काट लिए जाते है | शादी से पहले लड़की अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस कर सकती है जिस फील्ड में करियर बनाना चाहे उस फील्ड में करियर बना सकती है मगर शादी के बाद लड़की के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ जाता है बच्चे, पति, सास, ससुर की जिम्मेदारी के कारण लड़किया अपनी लाइफ में आगे नहीं बढ़ नहीं पाती है इसलिए लड़की कभी-कभी ऐसा सोचती है की यदि मेरी शादी नहीं होती तो में सही रहती कम के कम खुलकर जिंदगी तो जीती और अपनी मनपसंद की जॉब करती |

3 . घर के कामकाजः 


यदि कोई लड़की अपने घर में बड़े ही लाड प्यार से पली बड़ी हो या काम करने में आलस करती हो तो ससुराल में उसको बहुत सारी मुसीबतो सामना करना पड़ता है क्योंकि लड़की को कामकाज करने की आदत नहीं होती है मगर ससुराल में उसको कामकाज करना ही पड़ता है और वो मना भी नहीं कर सकती है | रोज रोज वही काम करके लड़किया बोर होने लग जाती है | लड़किया अपने मायके में तो अपनी मनमर्जी से काम करती थी जो पसंद हो उसे कर लेती है और जो काम पसंद नहीं है उसे नहीं करती है मगर ससुराल में तो काम करना पड़ता है इसीलिए लड़किया कभी कभी ऐसा सोचती है की में तो शादी करके नौकरानी बन गयी हूँ | इसलिए लड़किया अपने मायके में बिताये समय को बहुत मिस करती है |

इसलिए ये अति आवशयक है की ससुराल वाले भी लड़कियों की फीलिंग्स को समझे और उसे अपनी बेटी के समान मानकर प्यार दें ताकि लड़की को कभी भी अपने मायके की याद न आये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर