Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 अक्टूबर 2019: भगवान विष्णु करेंगे इन 07 राशियों की मनोकामना पूर्ण, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन..

Oct 23 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 24 अक्टूबर 2019 गुरुवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
विद्या में सफलता प्राप्ति का श्रेष्ठ दिन है | नौकरी करने वाले यदि अपने कार्य को पूर्ण आत्मविश्वास से करेंगे तो आने वाले समय में उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं | किसी व्यापारिक या सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं | व्यापारी लोग अपने व्यापार की उन्नति के लिए कोई छोटी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं | भगवान गणपति का स्मरण करते हुए ऊं गं गणपतए नमः मंत्र का करें दिन शुभ होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज के दिन तनाव और मानसिक समस्याओं से निजात मिल सकता है | घर परिवार तथा आपके क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से सम्मान प्राप्त हो सकता है | यदि कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है | जमा पूंजी में वृद्धि होगी | कुल मिलाकर आज का दिन उत्तम है | भगवान शिव का स्मरण करें, दिन शुभ होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप थकान के शिकार हो सकते हैं | परंतु आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | आपके द्वारा लिया गया कोई भी फैसला कड़ी से कड़ी मेहनत आपसे करवा सकता है | संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | हनुमान जी महाराज का ध्यान करते हुए महावीराय नमः इस महामंत्र का पाठ करके दिन की शुरुआत करें, दिन शुभ होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज के दिन आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में हाथ डाल सकते हैं | कुछ छोटी-मोटी यात्राएं भी कर सकते हैं | आर्थिक स्थिति सामान्य होगी | मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आज के दिन आप सिद्ध कर सकते हैं |  यदि कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन स्थगित करने की आवश्यकता है | माता सरस्वती का ध्‍यान करके दिन की शुरुआत करें, दिन शुभ होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन साबित हो सकता है | निश्चित रूप से मान सम्मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी व्यापारियों के लिए अनेक लाभ की संभावनाएं बनी हुई है | निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है | आत्मनिर्भरता बनाए रखें | भगवान नारायण का स्मरण करके दिन की शुरुआत करें, दिन शुभ होगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज के दिन चंद्रमा बारहवें भाव में होने के कारण कुछ आर्थिक खर्च का योग बना हुआ है | अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता है | अन्यथा आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है | छोटे भाई बहनों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, वरना वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है | अनावश्यक वाद-विवाद से बचें |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन आप की आय तथा व्यापार के लिए अच्छा साबित हो सकता है | प्रेम संबंधों में सुधार होगा | यदि आप किसी लंबी यात्रा पर निकलना चाहते हैं, लेकिन ये आवश्यक ना हो तो यात्रा को स्थगित करें | आर्थिक मामलों में गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है | भगवान कुबेर का स्मरण करें, दिन शुभ होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
कार्य स्थिति में सुधार होगा, रुके हुए कार्य बनेंगे | चिंताओं से मुक्ति मिलेगी | पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है | आज के दिन आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक करा सकता है | अपने से बड़े लोगों का सम्मान करें | घर के बड़े – बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें, दिन शुभ होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा | आप उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे | क्योंकि आपका भाग्य आज के दिन निरंतर साथ दे रहा है | संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | समाज में पुरस्कार सम्मान प्राप्त हो सकता है | परंतु जीवनसाथी से संबंध ना बिगाड़ें अन्यथा भविष्य में कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है | अपने ईष्‍ट देवता को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें, दिन शुभ होगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज के दिन चंद्रमा आठवें भाव में होने के कारण कुछ विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है | जैसे वाहन चलाते हुए या कोई विशेष कार्य करते हुए सावधानी बरतें | अन्यथा चोट चपेट लगने का भय बना है | जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें अन्यथा कुछ अनावश्यक तनाव भी बढ़ सकता है | अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है | भगवान महाकाल का ध्यान करते हुए महामृत्युंजय के मंत्र का करें, दिन शुभ होगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा | आज का दिन थोड़ा रूमानी भी साबित हो सकता है | कहीं घूमने टहलने भी जा सकते हैं | व्यापारियों के लिए कोई नया साझेदार आपके व्यापार को उन्नति प्राप्त करा सकता है | जमा पूंजी बढ़ाने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है | स्वास्थ्य का ख्याल रखें, खानपान पर सावधानी बरतें | महिलाओं का सम्मान करें | दिन शुभ होगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
चंद्रमास अष्टम भाव में होने के कारण आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा रह सकता है | शत्रु पक्ष से विशेष परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आलस्य और क्रोध का भी शिकार हो सकते हैं | प्रॉपर्टी – रुपए – पैसे में आज ठगी का शिकार भी हो सकते हैं | भगवान भैरव का ध्यान करें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर