Category Archives:  Spiritual

धनतेरस से पहले जरूर कर ले ये काम, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज होंगे प्रसन्न, होगा धनलाभ...जानिये

Oct 23 2019

Posted By:  Sanjay

धनतेरस का त्यौहार दिवाली के त्यौहार से पहले मनाया जाता है हिन्दू धर्म में इस त्यौहार का भी ख़ास महत्त्व है | धनतेरस के त्यौहार पर ख़ास तौर से माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज के साथ धन्वंतरि महाराज की भी पूजा अर्चना की जाती है | शास्त्रों के अनुसार बताया गया है की इस दिन धन्वंतरि महाराज की पूजा अर्चना करने से धन्वंतरि महाराज अति प्रसन्न होते है और धन से संबंधित सभी परेशानियों को हर लेते है | इस त्यौहार से पहले घर की साफ़ सफाई करना बेहद जरुरी है तभी घर में माता लक्ष्मी का वास होता है | सफाई के दौरान घर के कौन कौन से हिस्से की सफाई करना बेहद जरुरी है आईये जानते है इसके बारें में...


इन जगहों की सफाई जरूर करें 



दिवाली का त्यौहार आने से पहले सभी लोग अपने घरो की अच्छे साफ़ सफाई से करते है ताकि माता लक्ष्मी का घर में वास हो सके | दिवाली का त्यौहार धनतेरस के त्यौहार से ही प्रारम्भ हो जाता है | धनतेरस के त्यौहार से पहले घर की साफ़ सफाई करना बेहद जरुरी होता है तभी घर में माता लक्ष्मी का वास होता है | घर का ईशान कोण जिसे नार्थ ईस्ट जोन भी कहते है, घर की पूर्व दिशा, घर की उत्तर दिशा और घर का ब्रह्मा स्थान मतलब की बीचो बीच का स्थान को साफ़ करना बेहद जरुरी है तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है |

गंगाजल का छिड़काव 


एक बर्तन में गंगाजल लें और उसे घर की उत्तर दिशा में छिड़क दें | इसके आलावा आप गंगा जल घर की तिजोरी में भी जरूर छिड़के ऐसा करने से कुबेर महाराज का घर में आगवन होता है |

झाड़ू सही तरह व सही जगह रखे 


जब भी आप घर में झाड़ू रखे तो उसे सामने और खड़ा करके न रखे, ऐसा कहा जाता है की इस तरह झाड़ू रखने से घर में संपत्ति का विनाश होता है इसलिए आप हमेशा झाड़ू लिटाकर और छिपाकर ही रखें |

धनतेरस के दिन तेल के दीपक जरूर जलाये 

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है की धनतेरस के दिन घर में तेल के 5 दीपक जरूर जलाने चाहिए | एक दीपक तुलसी के पास, एक पानी के बर्तन के पास दीपक जरूर जलाये और एक दीपक कुबेर महाराज के नाम के आलावा यम देवता के नाम का भी जलना चाहिए |


आप इस बात का विशेष ध्यान रखे की चार मुख वाला दीपक आपको यमदेवता के नाम का जलाना है | यमदेवता की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय ख़त्म हो जाता है चार मुख वाला दीपक ही यमदेव का दीपक होता है क्योंकि ये दीपक चारो दिशाओं को सुरक्षित रखता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर