Category Archives:  Spiritual

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना इस वजह से माना जाता है शुभ, धन में होती है 13 गुना वृद्धि...जानिए

Oct 23 2019

Posted By:  Sanjay

दिवाली का त्यौहार धनतेरस के दिन से ही प्रारम्भ हो जाता है और ये त्यौहार भाई दूज तक चलता है | धनतेरस का त्यौहार बहुत ही शुभ माना जाता है इस दिन घर में बर्तन, सोने चांदी के आभूषण आदि वस्तुए खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है | इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर के साथ साथ धन्वंतरि महाराज की भी पूजा अर्चना की जाती है | इन तीनो के आशीर्वाद से घर में सुख समृद्धि, धन संपत्ति की कभी भी कमी नहीं आती है | 


आप ये तो जानते है की धनतेरस के दिन नई नई वस्तुए, बर्तन, सोने चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है मगर क्या आप ये जानते है की इस दिन ही इन चीजों को खरीदना क्यों शुभ माना जाता है | आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ये बताएँगे की धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना क्यों क्यों शुभ माना जाता है चलिए जानते है इसके बारें में...

धनतेरस पर इसलिए बर्तन खरीदना माना जाता है शुभ 



धनतेरस का त्यौहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रोदशी के दिन मनाया जाता है | शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है की इस दिन भगवान धन्वंतरि सागर मंथन से उत्पन्न हुए थे और भगवान धन्वंतरि के दो दिन बाद ही माता लक्ष्मी सागर मंथन से उत्पन्न हो गयी थी | जब भगवान धन्वंतरि उत्पन्न हुए थे तब उनके हाथ में एक कलश था इसी बजह से इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है |


धनतेरस के दिन सोना चांदी , तांबा, पीतल, कांसा धातु की वस्तुए खरीदना भी शुभ माना जाता है | इस दिन इन चीजों को खरीदने से इंसान की किस्मत बदल जाती है | माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है क्योंकि झाड़ू लक्ष्मी  का प्रतीक माना जाता है | नई झाड़ू घर में लाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकल जाती है |

चांदी खरीदना सबसे  ज्याजा सौभाग्यशाली होता है |


धनतेरस के दिन चांदी की वस्तुए खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है की इस दिन भगवान धन्वंतरि हाथ में चांदी का ही कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए शुभ माना जाता है | धनतेरस के शब्द में धन और तेरस आते है इसलिए ऐसा कहा जाता है की इस दिन जो भी धन जैसे सोना, चांदी खरीदते है उसमे 13 गुना वृद्धि होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर