Category Archives:  Spiritual

हथेली के ये निशान बताएंगे किस क्षेत्र में मिलेगी आपको सफलता, देखिये आपकी हथेली में कौनसा....जानिए

Oct 24 2019

Posted By:  Sunny

हाथ की लकीरे हमारे भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताती है, इसके साथ ही हथेली में बने विभिन्न निशान, आकृतियां और उभरे हुए निशान भी कई तरह के राज उजागर करते है | इन सभी निशानों की पहचान कर के एक व्यक्ति के बारे में कई बाते पता लगाई जा सकती है, साथ ही स्वयं के बारे में भी कई अनुमान लगाए जा सकते है | हथेली में बने निशान हमारे करियर से जुड़े सवालों के जवाब भी देते है, कुछ विशेष निशानों से यह पता लगाया जा सकता है कि आप किस क्षेत्र में सफल होंगे, तो आइये जानते है वे कौनसे निशान है |

गुरु पर्वत में उभार


यदि आपकी हथेली में स्थित गुरु पर्वत उभार लिए हुए है तो शिक्षा का क्षेत्र आपके लिए उत्तम रहेगा | इसके अलावा प्रबंधन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग या राजनीती के क्षेत्र में बड़े अधिकारी बन सकते है, इन क्षेत्रो में आप शीघ्र ही कामयाबी प्राप्त कर लेंगे |



शनि पर्वत में उभार


हथेली में शनि पर्वत का उभार शनि का प्रभाव बताता है | ऐसे लोग सफल तो होते है परन्तु बहुत अधिक मेहनत करने के पश्चात, ऐसे लोगो को अपने जीवन में इंजीनियरिंग, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, पुरातत्वव विज्ञान जैसे क्षेत्रो में अवश्य सफलता मिलती है | साथ ही रियल एस्टेट का क्षेत्र भी इनके लिए अच्छा साबित होता है |

सूर्य पर्वत में उभार


हथेली में उभरे हुए सूर्य पर्वत वाले लोग पेंटिंग, विज्ञापन, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेकोरेशन और सरकारी क्षेत्र से जुड़े ठेको के कार्यो में सफल होते है, इन क्षेत्रो में जाना बहुत ही लाभकारी साबित होता है |

बुध पर्वत में उभार


जिन लोगो कि दोनों हथेलियों में बुध पर्वत उभरा हुआ होता है, वे व्यवसाय के क्षेत्र में सफल होते है, साथ ही बैंकिंग, लेखन, पत्रकारिता, वकालत और विज्ञानं के क्षेत्र में नाम रोशन करते है |

शुक्र पर्वत में उभार


शुक्र पर्वत में उभार वाले लोग विज्ञापन, संगीत, कला, डेकोरेशन और कपड़ो के व्यापार में सफल होते है, ऐसे में आप भी इनमे से किसी एक क्षेत्र को चुन सकते है |

चंद्र पर्वत में उभार


चंद्र पर्वत में उभार कुंडली में चन्द्रमा कि मज़बूत स्थिति के बारे में बताता है, ऐसे लोगो को कला, लेखन, संगीत, रंग मंच, साहित्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रो में जाना चाहिए | ये लोग सरकारी क्षेत्रो से भी लाभान्वित होते है | 



मंगल पर्वत में उभार


अंगूठे के नीचे वाला भाग निम्न मंगल और उसके थोड़े आगे का भाग उच्च मंगल कहलाता है | जिन लोगो के ये दोनों ही पर्वत उचित उभार लिए होते है, वे सेना, पुलिस, खेल और जमीन और खनन से जुड़े कारोबार में सफल होते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर