Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 अक्टूबर 2019 : आज मकर राशि वाले रहे सावधान, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Oct 24 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है | दोस्त के साथ किसी पार्टी में शामिल होने का अवसर मिल सकता है | कार्यक्षेत्र पर बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे | सोसाइटी में आप अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे | छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई समाचार मिलने वाला है | विवाहित पुरुषो के लिए दिन शुभ रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहने वाला है, आप किसी नए काम को सीखने में रूचि ले सकते है, ये आपके अनुभव में वृद्धि करेगा | आज बच्चो के साथ समय बीता पाएंगे, इससे घर में भी खुशहाली का माहौल बना रहेगा | आपको जल्द ही धनलाभ प्राप्त होने वाला है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
कला से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है | आज रिश्तेदार घर आ सकते है, इससे घर में रौनक रहेगी | आज आप कोई बड़ी कंपनी से डील कर सकते है | ये आपके व्यापार के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाली है | छात्रों के लिए दिन शानदार रहने वाला है | सभी समस्याओ का हल शीघ्र प्राप्त करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन थोड़ा खर्चो भरा रह सकता है | आज ऑफिस में अधिक काम रहने की वजह से आप थकान महसूस कर सकते है | आज आपको किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है | आज अपने में खोये रहने से आपके हाथ से जरुरी मौके जा सकते है | कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी | जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतने वाला है | आज बच्चो की इच्छा पूरी कर सकते है | आज आपको गुस्से में किसी को कुछ भी कहने से बचना चाहिए | आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते है | आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे | सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप धार्मिक कार्यो में लग सकते है  किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात करने उसके घर जा सकते है | आज आप बच्चो के साथ खरीदारी करने भी जा सकते है | आज ले दिन सोचा हुआ काम आसानी से पूरा कर पाएंगे | कार्यक्षेत्र पर कामो में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है | आपकी लापरवाही मुश्किलों में डाल सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज ऑफिस का बदला हुआ माहौल आपको थोड़ा अजीब लग सकता है | छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है | पैसो के लेनदेन में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है, विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | आज जंक फ़ूड से दूर रहने की आवश्यकता है | परिवार में शांति रहेगी | दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपकी अधिकतर इच्छाएं पूरी होने वाली है | आज किसी जरुरी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, कार्यक्षेत्र पर आपको नया काम मिलने वाला है, इससे आप थोडा परेशान हो सकते है | रुका हुआ धन शीघ्र ही प्राप्त होने वाला है | आज आप भगवान का ध्यान करेंगे तो लाभ होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज व्यापार में आपका दिन शुभ रहने वाला है | आज सहकर्मी आपकी मदद कर सकते है, इससे काम में आपको आसानी होगी | आज जिस भी काम को हाथ में लेंगे सफलता जरूर पाएंगे | किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है | किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज किसी नए काम में हाथ ना डालें तो आपके लिए शुभ है | आज किसी पुरानी पारिवारिक बात को लेकर तनाव में रह सकते है | मन पर काबू रखे | आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | बिज़नेस में आपको नए साझेदार मिल सकते है | जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई निर्णय ले सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा | रिश्तो में सकारात्मकता आएगी | आज रिश्तेदार घर आ सकते है | आज आप व्यापार को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते है | नौकरीपेशा लोगो को काम में नयापन महसूस होगा | संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी प्राप्त होने वाली है | घर का माहौल बदला हुआ रहेगा | जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके मन में नए व्यवसाय को लेकर विचार आ सकते है | घर के किसी अटके हुए काम में आप सहायता करेंगे | आज दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है | किसी भी प्रकार के लेनदेन के मामलो में बड़े की सलाह जरूर ले | जीवनसाथी की उपलब्धि से आप ख़ुशी महसूस करेंगे | मन शांत रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर