Category Archives:  Spiritual

यह है धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त, इस समय की गयी खरीदारी रहेगी सबसे शुभ, जानिए कुबेर देवता को प्रसन्न करने का मंत्र...

Oct 24 2019

Posted By:  Sunny

जल्द ही दीपावली का त्यौहार आने वाला है लेकिन उससे पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जायेगा | धनतेरस के महत्व के बारे में सभी जानते है | इस अवसर पर भी बाजारों में और घरो में काफी धूम रहती है | धनतेरस को सम्पन्नता और समृद्धि का त्यौहार एवं प्रतीक माना जाता है | इस दिन लोग सोने चांदी से बनी चीजे खरीदते है, वहीँ कुछ लोग इस दिन बर्तनो की खरीदारी भी करते है, साथ ही इस दिन माँ लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है |


मान्यताओं के अनुसार इस दिन माँ लक्ष्मी और कुबेर देवता की सच्चे मन से की गयी पूजा अर्चना लाभ जरूर पहुँचाती है | साथ ही इस दिन खरीददारी करना बेहद शुभ माना जाता है | ऐसे में अगर माँ लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा शुभ मुहूर्त पर की जाए तो खरीदी गयी वस्तुओं का बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और माँ लक्ष्मी और कुबेर देवता भी हम पर अपनी कृपा बरसाते है | शुभ मुहूर्त पर देवी देवताओ की पूजा करना शीघ्र कृपा प्राप्ति का मार्ग है | आज की इस पोस्ट में हम आपको धनतेरस पर माँ लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे है |



धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त


धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 25 अक्टूबर 2019 को शाम 07: 08 से रात 08: 14 तक है |

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का कुल समय 1 घंटे और 6 मिनट का ही है |

प्रदोष काल में की गयी पूजा बहुत ही शुभ फल प्रदान करती है | धनतेरस के दिन प्रदोष काल शाम 5:39 से रात 8:14 तक रहने वाला है |

यदि आप इस अवसर पर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आपके लिए इसे खरीदने का शुभ मुहूर्त शाम 6:43 से 7:08 तक है |

करे इस मंत्र का जाप


यदि आप धनतेरस के दिन कुबेर देवता को प्रसन्न करना चाहते है तो आप इस मंत्र ॐ ह्री कुबेराय नमः का 108 बार जाप करे, इससे कुबेर देवता के साथ माँ लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर