Category Archives:  Spiritual

दिवाली के दिन लाल किताब के ये उपाय करने से चमक जायेगी आपकी किस्मत, माता लक्ष्मी कि कृपा से होगा धनलाभ..

Oct 24 2019

Posted By:  Sanjay

दिवाली का त्यौहार हिन्दू धर्म के लोगो का प्रमुख त्यौहार है इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जाती है | दिवाली के दिन यदि लाल किताब में बताये गए उपाय किये जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन से संबंधित समस्याएं नहीं आएँगी इसलिए आप दिवाली के दिन इन उपायों को एक बार करके जरूर देखे | वो कौन कौन से उपाय है आईये जानते है उनके बारें में...


दिवाली के दिन जरूर करें लाला किताब के ये उपाय 

दिवाली के दिन व्रत करनाः 
दिवाली के दिन व्रत करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है | इस दिन व्रत करने से बहुत ही शुभ लाभों की प्राप्ति होती है | शाम के समय में पूजा करने के बाद व्रत खोल ले और शाम को खाने में किसी भी प्रकार की खट्टी चीज का सेवन न करें |

माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें :


माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है | माता लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है इसलिए पूजा के दौरान कमल का फूल अर्पित करने से माता लक्ष्मी जी अति प्रसन्न होंगी और माता लक्ष्मी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भर जायेगा, धन सम्पति कि समस्या से भी आपको छुटकारा मिल जायेगा |



सफ़ेद वस्त्रो का दानः
दिवाली का दिन दान धर्म के लिए बहुत ही शुभ समय माना जाता है | ऐसा कहा जाता है की इस दिन सफ़ेद रंग के वस्त्र दान करने से माता लक्ष्मी जी थी प्रसन्न होती है | आप वस्त्र के अलावा खाने की चीजे भी दान कर सकते हो |

झाड़ू का दान करनाः


दिवाली के दिन शाम के समय मंदिर में जाकर दीपक जलाये और एक झाड़ू मंदिर में रख आये | ऐसा करने से आपके ऊपर से कर्ज उतर जायेगा और धन से संबंधित परेशानी आपके जीवन में कभी भी नहीं आएंगी |

घर के हर कोने में दीपक जलाएं :
दिवाली का त्यौहार रौशनियों का त्यौहार होता है इस दिन घर के प्रत्येक कोने में तेल के दीपक जलाने चाहिए | दीपक की रौशनी घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है | इसलिए घर के प्रत्येक कोने में तेल के दीपक जरूर जलाने चाहिए |

पीपल के पेड़ की पूजा करने :


दिवाली के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है | पीपल के पेड़ के पास एक दीपक जरूर जलाये और जल, दूध और लाल मोली का धागा चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है |

गाय को रोटी खिलाना 


दिवाली के दिन गाय माता को सुबह के समय रोटी खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है इस दिन गाय माता कि सेवा करने से जीवन कि सभी परेशानियां कम हो जाती है इसलिए आप गाय माता कि सेवा जरूर करें और मंदिर में भी चीजों का दान कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर