Category Archives:  Spiritual

दिवाली के दिन इन 10 कार्यो को करने से बचे, श्री गणेश और माता लक्ष्मी जी होती है नाराज...जानिए

Oct 24 2019

Posted By:  Sanjay

इस बार दिवाली का त्यौहार 27 अक्टूबर को मनाया जायेगा | दिवाली का त्यौहार हिन्दू धर्म के लोगो का प्रमुख त्यौहार है | इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है | लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने घरो को साफ़ सुथरा करते है, दीप जलाते है, पूजा अर्चना करते है ताकि माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर  में वास करें | दिवाली के दिन यदि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो 10 कार्य ऐसे है जिन्हे आपको बिलकुल भी नहीं करना चाहिए | इन कार्यो को करने से माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी और आपके घर में प्रवेश नहीं करेंगी...


दिवाली के दिन इन 10 कार्यो को बिलकुल भी न करें 

1 . माता लक्ष्मी जी की पूजा अकेले न करें 
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश, और सरस्वती माता की पूजा की जाती है लेकिन भगवान विष्णु के बिना माता लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है इसलिए आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी जी की अकेले पूजा न करें | सभी देवी देवताओं के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें |

2 . किसी को भी चमड़े का तोफहा न दें 
यदि आप दिवाली के दिन किसी को गिफ्ट देना चाहते है तो आप चमड़े का गिफ्ट किसी को भी न दें | इस दिन चमड़े का गिफ्ट किसी को  भी देना शुभ नहीं माना जाता है |



3 . पूजा के दौरान शोर न करें 
दिवाली के दिन पूजा करते समय बिलकुल भी शोर न करें | दिवाली के दिन पूजा के दौरान ताली नहीं बजानी चाहिए और धीमी आवाज में  हीआरती की जाती है इसलिए आप भूलकर भी शोर बिलकुल भी न करें | ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी नाराज होती है 


4 . साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें
जो घर साफ़ सुथरा रहता है उसी घर में देवी देवताओं का वास होता है इसलिए दिवाली के दिन साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें और भूलकर भी घर में गंदगी न फैलाये | घर में चारो तरफ अच्छे से सफाई करनी चाहिए और कभी भी गंदगी नहीं फैलाने चाहिए क्योंकि गन्दी जगहों पर माता लक्ष्मी जी वास नहीं करती है |

5 . एक दीया पूरी रात जरूर जलाये 
दिवाली के दिन इस बात का विशेष ख्याल रखें की एक दीपक पूरी रात जरूर जला रहना चाहिए | घर में सभी जगह तेल के ही दीपक जलाये |

6 . घी या तेल के दीपक ही जलाये 
दिवाली के त्यौहार पर तेल या घी के दीपक जलाना अति शुभ माना जाता है इसलिए आप अपनी सुविधानुसार तेल या घी के दीपक जलाये और किसी भी चीज के दीपको का इस्तेमाल करने से बचे |

7 . पूजा के तुरंत बाद पटाखे न जलाये 


दिवाली के दिन आप पूजा के तुरंत बाद पटाखे बिलकुल भी न जलाये | आप पूजा ख़त्म होने के कुछ देर बाद पटाखे जलाये |

8 . लाल रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करें 
दिवाली के दिन लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है इसलिए आप जितना हो सकते दिवाली के दिन लाल रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें | दिवाली के दिन लाल रंग के दीपक, लाइट और फूलो का उपयोग करना चाहिए | भगवान श्री गणेश जी की पूजा शुरुआत में ही करनी चाहिए |

9 . झगड़ा न करें 
दिवाली के दिन आप घर में शांति का माहौल बनाये रखें और झगड़ा बिलकुल भी न करें | शांति का माहौल माता लक्ष्मी जी को बहुत पसंद है यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी जी को बुलाना चाहते है तो घर में लड़ाई झगड़ा बिलकुल भी न करें |

10 . शुद्ध एवं शाकाहारी भोजन ग्रहण करें 
दिवाली के दिन नाख़ून काटना, बाल काटना, शेविंग करना ये सभी कार्य नहीं करने चाहिए | सुबह देर तक दिवाली के दिन नहीं सोना चाहिए | दिवाली के दिन मांस, मदिरा आदि चीजों का सेवन न करें और विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर