Category Archives:  Spiritual

दिवाली पर ये 7 चीजे घर में रखना माना जाता है शुभ, माता लक्ष्मी की होगी कृपा, धन संपत्ति में होगी वृद्धि...जानिए

Oct 25 2019

Posted By:  Sanjay

दिवाली का त्यौहार हिन्दू धर्म के लोगो का प्रमुख त्यौहार है इस दिन सभी लोग माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए अपने घरो में पूजा अर्चना करते है | घर में से नकारात्मक शक्तियों को बाहर निकालने और सकारात्मक शक्तियों का घर में वास करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय करते है | आज हम आपको कुछ ऐसी 7 चीजों के बारें में बताएँगे यदि आप इन चीजों को घर में रखते है तो माता लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में सुख समृद्धि, धन सम्पति में वृद्धि होगी | वो 7 चीजे कौन कौन सी है आईये जानते है उनके बारें में...


ये 7 चीजे माँ लक्ष्मी को करती है आकर्षित 



1 . दक्षिणावर्ती शंख 


दक्षिणावर्ती शंख को माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है इसलिये इस शंख को घर में रखना शुभ होता है इससे घर में सुख समृद्धि, धन संपत्ति में वृद्धि होती है | इस शंख को घर में पैसे रखने वाली जगह पर रखना शुभ होता है |

2 . लक्ष्मी माँ की प्रतिमा 


दिवाली के दिन लक्ष्मी माँ की पारद से निर्मित प्रतिमा की  पूजा करने से माता लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती है | इस प्रतिमा की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं बहुत जल्दी पूर्ण हो जाती है |

3 . कौड़ी


घर में कौड़ी रखना शुभ माना जाता है | घर में कौड़ी रखने से कभी भी पैसो की कमी नहीं आती है | कौड़ी को माता लक्ष्मी की छोटी बहन माना जाता है | कौड़ी आपको नकारात्मक शक्तियों और संकटो  से भी आपकी रक्षा करती है |

4 . चांदी की चरण पादुकाएं 


माता लक्ष्मी की चरण पादुकाएं घर के मंदिर में रखने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है | चरण पादुकाएं किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए भी घर में रख सकते है | आप जब भी घर में चरण पादुकाएं रखे इस बात का विशेष ध्यान रखे की चरण पादुकाओं की दिशा पैसे, ज्वैलरी रखने वाली जगह की तरफ होनी चाहिए |

5 . कुबेर महाराज की मूर्ति या तस्वीर  


कुबेर महाराज को धन का देवता कहा जाता है | माता लक्ष्मी के साथ साथ यदि कुबेर महाराज की भी पूजा अर्चना की जाती है तो घर में कभी भी पैसो की कमी नहीं आती है | माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की कृपा से धन से संबंधित सभी परेशानिया समाप्त हो जाती है |

6 . कमल गट्ठा 


कमल गट्ठा का प्रयोग घर में पूजा पाठ के दौरान जाप करने में किया जाता है | पूजा घर में कमल गट्ठा की माला रखना शुभ माना जाता है | आप इसकी माला भी धारण कर सकते हो | कमल गट्ठा घर में रखने से घर से सभी परेशानिया चली जाती है |

7 . श्री यंत्र


श्री यंत्र घर में रखना बहुत ही शुभ माना | यदि आपके घर में धन से सम्बंधित परेशानिया चल रही है तो आप अपने घर में लक्ष्मी जी का श्री यंत्र जरूर रखें | श्री यंत्र रखने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है और और धन संपत्ति में वृद्धि होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर