Category Archives:  Spiritual

दीवाली : जानिए क्या है माँ लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त, साथ ही जानिए माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के आसान उपाय....

Oct 25 2019

Posted By:  Sunny

जल्द ही दीपावली का त्यौहार आने वाला है, पुरे देश में इस त्यौहार की धूम मची हुयी है, इस वर्ष दीपावली का त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जायेगा, साथ ही माँ लक्ष्मी का पूजन किया जायेगा | मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी दीपो की रोशनी में अपने भक्तो के घर जाती है और उन पर अपनी कृपा बरसाती है |  


किसी भी देवी देवता के विशेष अवसर पर पूजन के दौरान शुभ मुहूर्त का बहुत अधिक महत्व होता है, यही वजह है कि शुभ मुहूर्त पर किया गया देवी देवताओ का पूजन विशेष फल प्रदान करता है | ऐसे में हम आपके लिए दीपावली के शुभ अवसर पर माँ लक्ष्मी के पूजन के शुभ मुहूर्त की जानकारी लाये है |



दीवाली तिथि व शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजन तिथि :- 27 अक्टूबर 2019 

अमावस्या तिथि प्रारम्भ :- 27 अक्‍टूबर को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 

अमावस्या तिथि समाप्त :- 28 अक्‍टूबर को सुबह 09 बजकर 09 मिनट तक 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त :- 27 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 23 मिनट तक 

कूल अवधि :- 1 घंटा और 30 मिनट

महानिशीथ काल :- रात 11:39 से 12:30 तक होगा

प्रदोष काल शाम :- 5:50 मिनट से 8:14 तक

दिवाली चौघड़िया मुहूर्त


शुभ की चौघड़िया :- सुबह 5:40 से 7:16 तक
लाभ की चौघड़िया रात :- 1:41 से 3:17 तक 
अमृत की चौघड़िया शाम :- 7:16 से रात 8:52 तक 
चर की चौघड़िया रात :- 8:52 से 10:28 तक व रात 1:41 से 3:17 तक

इस तरह करे माँ लक्ष्मी को प्रसन्न




माँ लक्ष्मी के मंत्र "ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:" का कमलगट्टे की माला के साथ 108 बार जाप करे |

दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी के पूजन के बाद पुरे घर में शंख और घंटी बजाए इससे सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है |

माँ लक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां अवश्य रखे इससे धन संबंधी परेशानियां समाप्त होती है |

दिवाली के दिन शिवलिंग पर अक्षत यानि चावल चढ़ाये, ध्यान रहे चावल पूर्ण आकार के होने चाहिए |

लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गाँठ जरूर रखे व पूजन के बाद इसे अपनी तिजोरी में रख ले |

दिवाली के दिन पीपल के पेड़ में जल अवश्य दे, इससे कालसर्प दोष व शनिदोष समाप्त होते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर