Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 अक्टूबर 2019 : आज इन राशियों के लिए शुभ है छोटी दिवाली और शनिवार का संयोग, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 25 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है | आज वाहन की खरीद करने के लिए दिन शुभ है | बच्चो के लिए आज कोई अच्छा गिफ्ट खरीद सकते है, बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे | आज के दिन किये काम का आपको पॉज़िटिव रिजल्ट मिलेगा | किसी ख़ास चीज के बारे में मन में बार बार विचार आ सकते है | लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे | किसी भी काम को हाथ में लेंगे तो थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन काम समय से पहले निपटा पाएंगे | आज का दिन इंजीनियरिंग से जुड़े लोगो के लिए बेहद शुभ है | आज के दिन आपका कोई अपना गिफ्ट दे सकता है | जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई भी निर्णय लेना शुभ रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी जरुरी काम में आपको बहरी व्यक्ति की मदद मिल सकती है | आज बिल्डर्स के लिए दिन शुभ है, धनलाभ होने के पुरे आसार है | आज नौकरीपेशा लोगो के लिए भी दिन शुभ है | परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए जा सकते है | अटके हुए काम समय पर पुरे कर पाएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | परिवार का साथ बना रहेगा | किसी ख़ास इंसान को प्रसन्न करना चाहते है तो आपको थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | किसी खास निर्णय में परिवार के सदस्य साथ रहेंगे | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन शुभ रहेगा | आज सारे काम आसानी से पुरे कर पाएंगे | आज किसी बड़े व्यक्ति से बात करते समय शब्दों का सही इस्तेमाल करे तो फायदे में रहेंगे | आपका धैर्य आपको सफलता दिला सकता है | बच्चो के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते है | जीवनसाथी से मनमुटाव शीघ्र ही समाप्त होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप आध्यात्म की तरफ आकर्षित हो सकते है | व्यावसायी लोगो के लिए आज दिन शुभ है | आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, इससे मन प्रसन्न रहेगा | नए लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाने के लिए आज का दिन शुभ है | आज आप किसी अनजान की मदद कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन ठीक ठाक रहेगा, आज अपने व्यापार के पार्टनर से मिलने उसके घर जा सकते है | इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर आपको खर्चा करना पड़ सकता है | किसी भी चीज के प्रति आपका सकारात्मक नजरिया आपको कामो में सफलता दिलाएगा | शाम को थकान महसूस कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा लोगो को आज नए ऑफर मिलने वाले, चुनाव सोच समझ करे | आपकी तरक्की से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा | संतान पक्ष की वजह गर्व महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते है | इससे आपके रिश्तो में प्यार बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज दिन शुभ रहेगा | किसी ख़ास बात को लेकर परिवार में खुशहाली रहेगी | सेल्स के कार्य से जुड़े जातको को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | छात्रों के लिए दिन शुभ है | किसी बुजुर्ग की मदद करके आत्मिक शांति महसूस करेंगे | आर्थिक स्थिति में होने वाला बदलाव आपके पक्ष में रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपकी मुलाकात नए लोगो से होगी, ये मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहने वाली है |  आज काम का कम भार रहने के कारण आप आराम महसूस करेंगे | आज कहीं घूमने जा सकते है | कार्यक्षेत्र के विस्तार में आपको दोस्त से मदद मिल सकती है | काबिलियत से उच्च अधिकारीयों को प्रसन्न कर पाएंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन पूरी तरह से अनुकूल रहेगा | आर्थिक स्थिति में आज मजबूती महसूस करेंगे | धनलाभ के योग है, साथ ही व्यापार में नए बदलाव आने वाले है | जो रियल एस्टेट के व्यावसाय से जुड़े है उनको शीघ्र ही लाभ प्राप्त होने वाला है | परिवार के किसी सदस्य के साथ असहमति मनमुटाव पैदा कर सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन अच्छा रहेगा | आज आप अपने दिल की बात किसी के सामने रख सकते है | छात्रों के दिन अच्छा रहने वाला है, नए विषय की पढाई आरम्भ करने के लिए दिन शुभ है | लम्बे समय से परेशानी की वजह बनी हुई कमजोर आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है | शत्रु आज आपसे दूरी बनाये रखेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर