Category Archives:  Spiritual

भाग्य पलटने की क्षमता रखते है, माँ लक्ष्मी के ये 5 महामंत्र, दिवाली के अवसर पर इस तरह करे जाप, जानिए

Oct 25 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में धन का बहुत महत्व होता है, बिना धन के किसी भी कार्य के पुरे होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है | कई बार लोग धन की देवी माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते है लेकिन फिर भी उनकी मनोकामना पूरी नहीं हो पाती है, और इसी वजह से उन्हें धन की कमी से जूझना पड़ता है | ऐसे में माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही जरुरी है, क्योंकि माँ लक्ष्मी धन धान्य और सौभाग्य की देवी है और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने का दिवाली से बड़ा मौका क्या हो सकता है | आज हम आपके लिए 5 महामंत्र लाये है, जिनके माँ लक्ष्मी के समक्ष जाप करने से आपका भाग्य पूरी तरह से बदल जायेगा और आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसेगी | तो आइये देखते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।


इस मंत्र के जप के लिए सुबह जल्दी उठकर पीले वस्त्र धारण कर ले, इसके बाद माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाये और फिर इस मंत्र का 7 बार जाप करे |



ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:


शुक्रवार के दिन इस मंत्र का जाप करे, इस मंत्र का जाप कभी भी किया जा सकता है, हालाँकि दिन के समय इसका जाप नहीं किया जाता है | इस मंत्र का जाप एकांत एवं शांत स्थान पर 51 बार करे | इस मंत्र के जाप से समृद्धि आती है |

ऊं श्रीं, ऊं ह्रीं श्रीं, ऊं ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।


इस मंत्र का जाप कभी भी किया जा सकता है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार उचित फल प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप एक पैर पर खड़े होकर किया जाता है | इस मंत्र का जाप 11 या इससे अधिक बार भी किया जा सकता है | बुजुर्ग लोग इस मंत्र का जाप बैठकर कर सकते है |

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं अर्ह नम: महालक्ष्म्यै, धरणेंद्र पद्मावती सहिते हूं श्री नम:।


जब भी तिजोरी में पैसा रखे, तो इस मंत्र का 3 बार जाप अवश्य करे | इस मंत्र के जाप से कभी भी धन की कमी नहीं होती है |



पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे, तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।


इस मंत्र का जाप सुबह और शाम को किया जाता है | मंत्र का जाप एक बैठक में कितनी बार करना है, ये आप पर निर्भर है | इस मंत्र का जाप 13 दिनों तक लगातार करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर