Category Archives:  Spiritual

ये है माता लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर जहां सभी भक्तो की मनोकामनाएं होती है पूर्ण, दूर हो जाते है सभी कष्ट...जानिए

Oct 25 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है | प्राचीन वेदो और पुराणों में माता लक्ष्मी को सुख समृद्धि और धन की देवी कहा गया है | जो भी लोग माता लक्ष्मी को सच्चे मन से पूजते है उनकी सभी मनोकामनाएं माता लक्ष्मी की कृपा से पूर्ण हो जाती है | दीपावली का त्यौहार हिन्दू धर्म के लोगो का प्रमुख त्यौहार है इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की जाती है | हमारे देश में माता लक्ष्मी जी के कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर है जहां जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी श्रद्धा लेकर आता है माता लक्ष्मी उन भक्तो की सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करती है | वो कौन कौन से मंदिर है आईये जानते है उनके बारें में...


माता के इन मंदिरो में भक्तो की सभी मनोकामनाएं होती है पूर्ण 

पद्मावती मंदिर, तिरुचुरा 


माता लक्ष्मी को पद्मावती के नाम से भी जाना जाता है | पद्मावती नाम का मतलब होता है कमल से उत्पन्न होने वाली, भारत के आंध्रप्रदेश राज्य में तिरुपति के पास तिरुचुरा गांव में माता लक्ष्मी जी का प्रसिद्ध मंदिर है | ऐसा कहा जाता है की जो भी भक्त इस मंदिर में अपनी मनोकामनाएं लेकर जाता है माता लक्ष्मी की कृपा से भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है | इस मंदिर में पद्मावती देवी के साथ साथ वेंकेटेश्वर महाराज के भी दर्शन किये जा सकते है |



लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई दिल्ली 


माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ये प्रसिद्ध मंदिर भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है | इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है की जो भी भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है | दिवाली के शुभ अवसर पर इस मंदिर में बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है |

महा लक्ष्मी मंदिर, मुंबई 


महा लक्ष्मी जी का ये मंदिर सबसे प्राचीन मंदिरो में से एक है | ये मंदिर अरब सागर के किनारे पर स्थित है सी मंदिर के बारें में ऐसा कहा जाता है कि यहाँ जो भी भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आता है उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती है | इस मंदिर में हर समय भीड़ लगी रहती है ये मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है | इस मंदिर में माता लक्ष्मी जी के साथ साथ काली माता और सरस्वती माता कि मूर्ति भी विराजमान है | जो भी  भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर इस मंदिर में आते है उनकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती है |

महा लक्ष्मी मंदिर, इंदौर 
मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर में स्थित ये मंदिर बहुत प्रसिद्ध मंदिर है | इस मंदिर का निर्माण 1832 ईसवी में मल्हार राव होल्कर ने करवाया था | इस मंदिर में श्रद्धालु हजारो कि संख्या माता लक्ष्मी जी के दर्शन करने के लिए आते है |

महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर 


माता लक्ष्मी जी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर में स्थित है | इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण 7 वी सदी में चालुक्य वंश के शासक कारण देव ने करवाया था | इस मंदिर में जो माता लक्ष्मी जी कि प्रतिमा है उसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये 7000 वर्ष पुरानी है | इस मंदिर कि सबसे ख़ास बात ये है कि स्वयं सूर्यदेवता अपनी किरणों से माता लक्ष्मी जी के पद अभिषेक करते है | इस मंदिर में लोग दर्शन करने के लिए दूर दूर से आते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर