Category Archives:  Spiritual

गोवर्धन के दिन जरूर करें ये ख़ास उपाय, कभी नहीं आएगी घर में अन्न, धन की कमी, परेशानिया होंगी सभी दूर...

Oct 25 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्त्व बताया गया है | दीपावली के तुरंत बाद गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है | इन दिन को बलिप्रदीपदा और वीरप्रदीपदा के नाम से भी जाना जाता है | ऐसा कहा जाता है की इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिवशंकर को जुए में हराया था इसलिए इस दिन को जुआ प्रदीपदा भी कहते है | इस दिन भगवान गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की जाती है कुछ लोग इस दिन को अन्नकूट या गोवर्धन महाराज की पूजा के नाम से भी जानते है | इस दिन घर के आँगन में गोवर्धन महाराज जी की गोबर से गोर्वधन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना करते है और इसके बाद गिरिराज भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है | 


गोवर्धन पूजा वाले दिन टुटा था इंद्रा का अहंकार 
भगवान श्री कृष्ण ने गावर्धन पर्वत का महत्त्व समझाते हुए लोगो से कहा था की गोवर्धन पर्वत हमें बहुत सारी चीजे देते है जैसे फल, फूल, जड़ीबूटियां, जानवरो को चारा आदि | मगर इंद्रा को हमने आज तक नहीं देखा है और वो हमें कुछ भी नहीं देते है फिर भी हम उनकी पूजा करते है लेकिन आज से हम गोवर्धन महाराज पूजा करेंगे | श्री कृष्ण की ये बातें सुनकर इन्द्र क्रोधित हो गए और उन्होंने ब्रज में मूसलाधार बारिश कर दी | ब्रजवासियो को बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने तब गोवर्धन पर्वत अपनी उंगलियों पर उठाया था | ये देख इंद्रा भगवान को मालूम हुआ की श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार है और कृष्ण के सामने इन्द्र का अहंकार टूट गया | 


इन्द्र ने अपनी गलती की माफ़ी मांगी और श्री कृष्ण से कहा की भगवान आप गोवर्धन पर्वत को नीचे रख दें और आज से ब्रज में मेरी नहीं गोवर्धन महाराज की पूजा होगी | तब से लेकर आज तक ये परंपरा निभाई जा रही है और सभी लोग गोवर्धन पूजा वाले दिन उत्साह और उमंग के साथ ये त्यौहार मानते है और आगे भी ऐसे ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा |



गोवर्धन वाले दिन जरूर करें ये उपाय 
शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता जाता है की गोवर्धन वाले दिन गायो की पूजा अर्चना की जाती है | गाय को उसी प्रकार पवित्र मन जाता है जिस प्रकार से गंगा नदी और यमुना नदी को पवित्र माना जाता है | गाय माता को देवी लक्ष्मी का स्वरुप समझा जाता है | जिस प्रकार से माता लक्ष्मी की कृपा से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है उसी प्रकार गाय के दूध से स्वास्थ्य रुपी धन की प्राप्ति होती है |


इस दिन गायो की पूजा का विशेष महत्त्व बताया गया है इस दिन गाय माता को चारा,खाना खिलाना पूजा करने से श्री गोवर्धन महाराज अति प्रसन्न होते है और गावर्धन महाराज की कृपा से घर में अन्न, धन की कमी नहीं आती है | गोवर्धन महाराज की कृपा जिन लोगो पर होती है उन लोगो के जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी नहीं आती है और हमेशा घर धन संपत्ति, सुख समृद्धि से भरा रहता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर