Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 अक्टूबर 2019 : मिथुन राशि वालो को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Oct 29 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप ज्ञानवर्धक कार्यो में समय बिताएंगे | आज कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी | जीवनसाथी के साथ जीवन में खुशियां आने वाली है | अपने करियर को लेकर आप नए निर्णय ले सकते है | आज कुछ ख़ास लोगो से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात ख़ास रहने वाली है | दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा करने की योजना बन सकती है | नए लोगो से मुलाकात करेंगे | दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे | कार्यक्षेत्र पर काम का भार अधिक रह सकता है | दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज दिन अच्छा रहेगा | आज के दिन घर में रिश्तेदारों का ताँता लगा रहेगा, जिस कारण घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है, नयी सफलता प्राप्त करेंगे | आज परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आप परेशानियाँ सुलझा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का ठीक ठाक रहेगा | आज आपके कुछ कार्यो में रुकावट आ सकती है | आज के दिन स्वयं पर काबू रखे, किसी से अनबन होने की सम्भावना है | दोस्त के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते है | किसी अनजान पर भरोसा ना करे | लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | आपको किसी ख़ास निर्णय को लेना पड़ सकता है | ये आपके लिए बेहद ही शुभ साबित होगा | आज कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, बड़ा फायदा होने के आसार है | आज के दिन आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहे तो बेहतर है | थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका कोई अपना आपको शुभ समाचार दे सकता है | आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है | कार्यक्षेत्र पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | किसी रुके हुए काम में आपको मित्र की मदद मिल सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन सामान्य रहेगा | कोई काम जो लम्बे समय से अटका था वो पूरा होने वाला है | दोस्त से किसी ख़ास चीज को लेकर बातचीत कर सकते है | आर्थिक स्थिति थोड़ा परेशान कर सकती है | किसी ख़ास व्यक्ति की वजह से आप बुरा महसूस कर सकते है | जीवनसाथी के साथ समय बिताना आपके लिए सही रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन बढ़िया रहेगा | आप दोस्त के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते है | आज आपको नए अनुभव प्राप्त होंगे, साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी | किसी ख़ास कार्य को शुरू करने को लेकर आप योजना बना सकते है | छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रसन्न होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन अच्छा रहेगा | आपके आत्मविश्वास से आपके कई कार्य पूर्ण होंगे | कहीं से अचानक धनलाभ होने के पुरे आसार है | धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो यही शुभ समय है | व्यापार में साझेदार से नए सुझाव मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप परिवार के साथ वक़्त बिता सकते है | ये आपके रिश्तो में मिठास घोलेगा | आज किसी अजनबी के साथ ज्यादा व्यवहार ना बनाये तो ही  बेहतर है, कोई आपका फायदा उठा सकता है | आपके कुछ जरुरी काम अटक सकते है, जिससे आप चिंता में पड़ सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | विदेश में पढाई करने का विचार कर रहे है तो आगे कार्यवाही करने के लिए दिन शुभ है | शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहेगा | ताजगी महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र पर आप नए दोस्त बनाएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन अच्छा रहने वाला है | आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे वो आपके लिए शुभ साबित होगा | आप करियर को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते है | आपको किसी अनुभवी की सलाह लेनी पड़ सकती है | नए लोगो से मुलाकात का सकारात्मक फल प्राप्त होगा | आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर