Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 अक्टूबर 2019 : धनु राशि के लोगो के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Oct 30 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा बीतेगा, कार्यक्षेत्र पर आप किसी ख़ास विषय पर सहकर्मियों के साथ चर्चा कर सकते है | कारोबार के विस्तार में आज आपको ख़ास लोगो की मदद मिल सकती है | दुसरो की राय आपके लिए लाभदायक साबित होगी | भाई बहन से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मज़बूत बनेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन शानदार रहेगा | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आप बच्चो के साथ कहीं घूमने जा सकते है | आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आपके जूनियर आपसे काम सिखने की इच्छा जताएंगे | उच्च अधिकारी आपके कार्यो से प्रसन्न रहेंगे | व्यापार में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन सामान्य ही रहेगा | नौकरीपेशा लोगो के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा | आर्थिक स्थिति में बदलाव आने वाला है | दुसरो की समस्या का हल निकालते हुए खुद भी परेशानी में पड़ सकते है | बदलते स्वास्थ्य का असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है | परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे | बदलता मौसम स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है |  किसी चीज को लेकर आपका नजरिया दुसरो से अलग हो सकता है, जिस कारण मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन ठीकठाक रहेगा | किसी ख़ास काम के पुरे ना होने के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते है | आज अनुभवी लोगो की मदद प्राप्त करेंगे | परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा | दोस्त आपकी किसी जरूरत को पूरा कर सकते है | साझेदारी में किसी कार्य को कर रहे है तो धैर्य बनाये रखे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन अच्छा रहेगा | आप किसी ख़ास काम को करने जा रहे है तो घर के बड़े की सलाह जरूर ले, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा | आज किसी की बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते है, वहां किसी पुराने जानकर से मुलाकात हो सकती है | आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे | मेहनत का फल जल्द ही प्राप्त होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन पहले की तुलना में अच्छा रहेगा | आप नए लोगो के संपर्क में आ सकते है | छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है | करियर को लेकर आज कई मौके मिल सकते है | आज कुछ भी बोले तो सोच समझकर ही बोले, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते है | व्ययों में सीमितता लाये |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन शानदार रहेगा | आज कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसको करने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी | आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | आज कुछ नए लोगो से दोस्ती हो सकती है | आपके रुके हुए काम पुरे होंगे | आज किसी अनजान की मदद कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन अच्छा रहेगा | आपके लिए आज का दिन प्रगति भरा रहने वाला है | आज धनलाभ के नए अवसर प्राप्त होने की वजह से आर्थिक रूप से मजबूती महसूस करेंगे | रुके हुए काम में किसी का सहयोग मिल सकता है | सामाजिक कार्यो में आप बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे | दाम्पत्य जीवन में नयी मिठास घुलेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
दिन अच्छा रहेगा | आज किसी ख़ास काम को लेकर की गयी यात्रा लाभकारी साबित होगी | आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे | कोई रिश्तेदार आर्थिक मदद कर सकता है | परिवार का साथ बना रहेगा | शेयर मार्किट में निवेश करना चाहते है तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले | जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आज संतान के कार्य की वजह से गर्व महसूस करेंगे | आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते है | किसी अनुभवी की मदद से आप धनलाभ के सुझाव प्राप्त कर सकते है | कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते है | माता पिता आपसे खुश रहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन शुभ रहेगा | आप कार्यक्षेत्र पर किसी ऐसे काम को हाथ में ले सकते है, जिसे करने के लिए आप लम्बे समय से उत्साहित थे | अपने भविष्य को लेकर आप कुछ योजनाए बना सकते है | नौकरीपेशा लोगो को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | जीवनसाथी के साथ कहीं लम्बी यात्रा पर जा सकते है, ये आपके रिश्तो में और मजबूती लाएगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर