Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 नवम्बर 2019 : इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा माह का पहला दिन, जानिए अपनी राशि का हाल....

Oct 31 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक क्षेत्र में आज तरक्की महसूस करेंगे | आपको तरक्की के नए रास्ते दिखने वाले है | कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी | आज किसी ख़ास काम को निपटने के कारण आपको दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ सकता है | आपका स्वस्थ्य एक दम अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के साथी घूमने जा सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन शानदार रहेगा | आज व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण लोगो से मुलाकात हो सकती है | समाज में आप मान सम्मान प्राप्त करेंगे | आज घर के बड़ो का साथ बना रहेगा | आपको अपने आप को सिद्ध करने का मौका मिलेगा | समस्याओ के समाधान मिलेंगे | आपसी प्यार से आपके दाम्पत्य जीवन में मजबूती आएगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आमदनी बढ़ाने को लेकर मन में नए विचार आ सकते है | व्यर्थ चिंता करने से बचे | आपके कार्य आसानी से पूर्ण होंगे | आज जीवनसाथी के साथ शालीनता से पेश आये | आपका कठोर व्यवहार आपके रिश्ते बिगाड़ सकता है | स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन सामान्य रहने वाला है | छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | नौकरीपेशा लोगो को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है | ये आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा | माता पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहने वाला है | तरक्की के आपको नए साधन प्राप्त होंगे | किसी काम को आधुनिक विचारो के साथ शुरू करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा | खास लोगो से मुलाकात आपके दिन को और भी बेहतर बनाएगी | आज का दिन दाम्पत्य जीवन में ताजगी लाने का है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन अच्छा रहेगा | कोई पुराना दोस्त मिलने घर आ सकता है | उसके साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते है | बिज़नेस में आपको नए समझौते करने पड़ सकते है | इससे आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी | छात्रों के लिए दिन पक्ष में है, किसी नए कोर्स को करना चाहते है तो माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको कुछ कामो में दुसरो की मदद मिल सकती है | लम्बे समय से अटके हुए धन के प्राप्त होने के पुरे आसार है | आपके फैसलों में परिवार का भी साथ रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है | माता का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आपके व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे | आज कार्यक्षेत्र पर आप अपनी काबिलियत को साबित कर पाएंगे | घर के किसी काम में आपकी जरूरत पड़ सकती है | समाज में मान सम्मान प्राप्त करेंगे | सरकारी काम में आपके किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप नए दोस्त बना सकते है | आर्थिक रूप से आप थोड़े कमजोर महसूस कर सकते है, परन्तु ये चिंता का विषय नहीं है | व्यापार में नए बदलाव ला सकते है | परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज को अवसरों पर भाग्य का साथ मिलेगा | जीवनसाथी के साथ वक़्त बीता पाएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | बच्चो के साथ आप पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते है | करियर से जुड़े किसी भी मौके को हाथ से ना जाने दे | कामकाज में बदलाव लाने की इच्छा हो सकती है | जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते है | ये आपके रिश्तो में प्यार बढ़ाएगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है | पुरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | आपके आत्मविश्वास से आपके बॉस प्रसन्न होंगे | किसी रिश्तेदार से लम्बे समय बाद मुलाकात होने के आसार हैं | बच्चो के साथ शाम को घूमने जा सकते है | काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है | नयी सफलताएं प्राप्त करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन ठीकठाक रहने वाला है | परिवार के किसी काम के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट में आप सीनियर्स की मदद ले सकते है | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव महसूस कर सकते है | किसी ख़ास निर्णय में जीवनसाथी को शामिल करना उचित रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर