Category Archives:  Spiritual

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवउठनी एकादशी को जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत...

Nov 01 2019

Posted By:  Sanjay

8 नवंबर 2019 के दिन देवउठनी एकादशी है | इस दिन भगवान विष्णु जी का व्रत और पूजा की जाती है | ऐसा कहा जाता है की इस दिन भगवान विष्णु 4 माह बाद नींद से उठते है | देवउठनी एकादशी का बहुत ही महत्त्व बताया गया है इस दिन लोग अपने घरो में भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना के साथ साथ मंदिरो में तुलसी विवाह भी करवाते है | इस दिन से ही मांगलिक कार्यो की शुरुआत की जाती है | 


पुराणों और शास्त्रों के अनुसार इस दिन पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है | इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है मनचाहे वरदान की प्राप्ति के लिए लोग इस दिन बहुत से  उपायों को करते है जिससे भगवान विष्णु उन लोगो से प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते है | आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएँगे यदि आप इन उपायों को करते है तो भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करेंगे |



देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय 

* देवउठनी एकादशी के दिन आप सूर्य उदय होने से पहले जल्दी उठकर स्नान करले और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें और इसके आलावा रात में भगवान विष्णु का जागरण और कीर्तन कीजिये |


* इस दिन भगवान विष्णु नींद से जागते है इसलिए घर में दीपक जलाकर भगवान विष्णु जी का स्वागत कीजिये |

* इस दिन मंदिर में तुलसी का विवाह शालिग्राम से करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है |

* यदि आप इस दिन व्रत कर रहे है तो आप निर्जल व्रत करें यदि आप ये व्रत नहीं कर सकते है तो आप साधारण व्रत भी कर सकते  है | व्रत के दौरान आप नमक का सेवन बिलकुल भी न करें |

* इस दिन आप पूजा के दौरान भगवान विष्णुजी के मंत्रो का अधिक से अधिक उच्चारण करें | ऐसा करने से आपको भगवान विष्णुजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा |

* देवउठनी एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु जी को जगाने के लिए घंटा जरूर बजाये | गाय को भोजन कराएं और ब्राह्मण को दान दक्षिणा जरूर दें | 

भगवान विष्णुजी की को जगत का पालनहार कहा जाता है | जिन लोगो के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा होती है उन लोगो के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते है | यदि आप भी भगवान विष्णुजी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है तो ऊपर बताएं गए उपाय जरूर करें उन उपायों को करने से भगवान विष्णु आपसे अति प्रसन्न होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर