Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 नवम्बर 2019 : कर्क राशि वालो पर आज भारी रहेंगे ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Nov 01 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन उत्तम रहेगा | आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते है | किसी भी निर्णय में माता पिता को शामिल करना शुभ सिद्ध होगा | मार्केटिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा | आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्ते सकारात्मक रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके पक्ष में रहने वाला है | आज आप विनम्रता से पेश आएंगे तो आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे | नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर किसी नए काम को शुरू कर सकते है | छात्रों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है | जीवनसाथी के प्यार बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन अच्छा रहेगा | घर में किसी मेहमान के आने के कारण ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात के अवसर बन रहे है | कार्यक्षेत्र पर अपनी बात आसानी से रख पाएंगे | दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | माता पिता का साथ बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | परिवार में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है | छात्रों के लिए दिन थोड़ा निराशाभरा रह सकता है | किसी पुरानी बात को लेकर मन में व्यथा हो सकती है | ऑफिस में सहयोगियों के साथ विचारो में मतभेद आ सकते है | आज के दिन स्वयं पर काबू रखने की कोशिश करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कार्यक्षेत्र पर आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है, आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे | आज आलस महसूस कर सकते है | स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकता है | किसी की कही सुनी बातो पर विश्वास ना करे | ये आपके रिश्तो को बिगाड़ सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | बच्चो के साथ आप पार्क में घूमने जा सकते है | आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे | आज किसी काम को लेकर की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | दोस्त के घर उससे मिलने जा सकते है | प्रेम प्रसंगो में आज सफलता मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में मिठास आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन शुभ रहने वाला है | आज के दिन घर से बाहर निकलने से पहले बड़ो का आशीर्वाद ले, ये आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा | परिवार में अनबन हो सकती है | ऑफिस में नए का भार आपके कंधो पर आ सकता है | आज किसी से किसी भी प्रकार की उम्मीद ना करे तो बेहतर है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके सभी कार्यो के आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे | इस राशि से जुड़े बिल्डर्स को आज नए परिणाम मिलने वाले है | नौकरीपेशा लोगो को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | मन की बात दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे | लवमेट के साथ प्यार भरे पल बिताने को मिलेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन शुभ रहेगा | आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते है | कारोबार से जुड़े नए लोगो से सम्पर्क होगा | आप व्यापार में नए लाभ कमाने की ओर अग्रसर है | ऑफिस का काम समय पर निपटाने में सफल होंगे | आपका व्यवहार आपको प्रसंशा दिलाएगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन आप दोस्त के साथ घूमने फिरने में बिता सकते है | कार्यक्षेत्र पर काम को जल्दी निपटाने में सफल होंगे | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे | दिनचर्या में कुछ परिवर्तन आ सकता है | परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार आपको बुरा लग सकता है | जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन अनुकूल रहेगा | लम्बे समय से अटके हुए काम आज समय पर पुरे होने वाले है | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | शेयर निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह लेना उचित रहेगा | आज आप कई लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे | जीवनसाथी के लिए कुछ गिफ्ट ले सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप नयी चीजे सीखेंगे | आज आप कम मेहनत से भी अच्छी सफलता हासिल करेंगे | आज का दिन वकीलों के लिए बेहद शुभ है | आज परिवार में किसी बड़े मुद्दे पर आपकी राय ली जा सकती है | ऑफिस में काम का भार होने से थकान महसूस होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर