Category Archives:  Spiritual

सूर्यास्त के समय कभी न करें इन 5 चीजों का दान, माता लक्ष्मीजी होती है नाराज, आती है गरीबी....जानिए

Nov 01 2019

Posted By:  Sanjay

शास्त्रों में दान का बहुत बड़ा महत्त्व बताया गया है | दान करना बहुत ही शुभ कार्य है लेकिन कभी कभी दान करना हमारे लिए हानिकारक हो सकता है | कुछ चीजे ऐसी है यदि उनका सूर्यास्त के समय दान किया जाए तो माता लक्ष्मी जी नाराज होती है | घर में गरीबी आने लगती है | यदि आपके पडोसी उन चीजों को दिन के समय मांगे तो उनको देने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है मगर शाम के समय उन चीजों को देना अशुभ होता है वो कौन कौन सी चीजे है आईये जानते है उनके बारें में...


सूर्यास्त के समय इन 5 चीजों का कभी न करें दान 

1 . प्याज-लहसुन 


प्यास लहसुन का संबंध केतु ग्रह से बताया गया है | केतु ग्रह को ऊपरी ताकतों का स्वामी बताया गया है | जादू-टोना जैसी चीजे केतु ग्रह से संबंधित है | इसलिए शाम के समय प्यास-लहसुन को कभी भी किसी को नहीं देना चाहिए |



2 . धन-पैसा 


माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है यदि आप शाम के समय किसी को धन देते है तो इसका मतलब ये है की आप माता लक्ष्मी को अपने घर से विदा कर रहे है इसलिए भूलकर भी किसी को भी शाम के समय पैसा किसी को भी न दें |

3 . हल्दी 


प्राचीन मान्यताओं के अनुसार हल्दी का संबंध गुरु से बताया गया है इसलिए शाम के समय जल्दी भी किसी को नहीं देनी चाहिए | शाम के समय हल्दी देने से गुरु कमजोर होता है जिसके कारण धन वैभव में कमी आती है |

4 . दूध 


भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का संबंध दूध से है इसलिए शाम के समय दूध किसी को भी नहीं देना चाहिए | शाम के समय दूध का दान करने से माता लक्ष्मी जी नाराज होती है और घर से बरकत चली जाती है |

5 . दही 


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दही का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है | दही सुख और वैभव देती है इसलिए कहते है की शाम के समय दही किसी को भी नहीं देनी चाहिए ऐसा करने से जीवन में सुख और वैभव की कमी आती है |

यदि कोई भी व्यक्ति, भिखारी या आपका पडोसी इन चीजों में से किसी भी चीज को शाम के समय आपसे मांगता है तो आप इन चीजों को उसे न दें नहीं तो आपके घर में सुख, सम्पति और वैभव में कमी आ जाएगी और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर