Category Archives:  Spiritual

इन आदतों के कारण व्यक्ति का आता है बुरा समय, धन की होने लगती है हानि, आती है गरीबी और दरिद्रता...

Nov 02 2019

Posted By:  Sanjay

अगर आपको जीवन में सफता प्राप्त करनी है तो आपको मेहनत करनी ही पड़ेगी | बिना मेहनत के व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है | मगर कभी कभी आपने कुछ लोगो को देखा होगा जो की काफी मेहनत करते है मगर उनको सफलता फिर भी नहीं मिलती है ऐसा क्यों होता है | इसके पीछे भी कुछ कारण छिपे होते है उन कारणो की बजह से व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है | व्यक्ति अनजाने में कुछ ऐसी गलतिया कर जाता है जिनके कारण वो अपने जीवन में सफल नहीं हो पाता है और वो आदते व्यक्ति के पतन का कारण बनती है | वो कौन कौन सी आदते है आईये जानते है उनके बारें में...


इन आदतों के कारण व्यक्ति का आता है बुरा समय 



1 . झूठे हाथो से पैसा छूना


धन, रुपए को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है | कभी कभी हम जल्दी में झूठे हाथो से पैसा पकड़ लेते है ये बिलकुल गलत और बहुत बड़ा पाप है क्योंकि झूठे हाथो से लक्ष्मी को हाथ लगाना, माता लक्ष्मी का अपमान करने ने बराबर होता है इसलिए भूलकर भी झूठे हाथो से पैसा न छुए हमेशा हाथ धोकर ही पैसे को हाथ लगाए |

2 . बिस्तर पर खाना खाना 


बिस्तर पर खाना खाना सही नहीं माना गया है यदि ये आदत आप में भी है तो इस आदत को आप फ़ौरन बदल दें | शास्त्रो के अनुसार बिस्तर पर खाना खाना अशुभ माना गया है ये कुंडली में राहु दोष को बढ़ावा देता है | आप  हमेशा डाइनिंग टेबल या नीचे बैठकर ही खाना खाएं |

3 . घर में गंदगी रखना 


आपने अक्सर देखा होगा की कुछ लोगो का घर अस्त व्यस्त और बिखरा बिखरा सा रहता है | घर को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए और किचिन और बाथरूम की सफाई हमेशा बढ़िया तरीके से ही करनी चाहिए जिन लोगो का घर साफ़ सुथरा रहता है उसी घर में माता लक्ष्मी का वास रहता है इसलिए घर को हमेशा साफ़ सुथरा ही रखना चाहिए |

4 . जूते चप्पल उलटे रखना 


आपने कई बार ऐसा देखा होगा कि कुछ लोग उल्टे जूते चप्पलो सीधा करने के लिए कहते है वो लोग बिलकुल सही कहते है क्योंकि जूते चप्पल उल्टे रखना अशुभ माना जाता है | जूते चप्पल उल्टे रखने से शनिदोष बढ़ता है |

5 . खर्चो से जुड़े कागज और बिल रखना 
कुछ लोग ऐसे होते है कि खर्चो से जुड़े कागज़ और बिलो को अपने पर्स में रखते है | इन कागज़ और बिलो को पर्स में रखना सही नहीं माना गया है इनको पर्स में रखने से आपके खर्चे और बढ़ जायेंगे | आप इन बिल और कागजो को तुरंत फाड़कर फेंक दें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर